बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को दिया अंजाम बंदूक की नोक पर 20 किलो से अधिक सोना लूटा

नई दिल्ली। बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए हथियारों की नोक पर 20 किलोग्राम से भी अधिक सोना लूट लिया और पुलिस को चुनौती देते हुए फाईनेंस कंपनी से दस लाख रूपये भी आराम के साथ समेटकर फरार हो गए। तकरीबन 12 करोड के सोने और दस लाख रूपये की लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बदमाशों की तलाश में शहर के विभिन्न चौराहों पर नाकेबंदी करते हुए बदमाशों को दबोचने की कोशिश की गई लेकिन बदमाश पुलिस की तमाम घेराबंदी को तोड़कर आराम के साथ अपने सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब हो गए। सोमवार को 5 हथियारबंद बदमाश राजस्थान के उदयपुर में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के दफ्तर पर पहुंचे। कार्यालय में घुसते ही बदमाशों ने वहां पर काम कर रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हथियारों की नोक पर लेते हुए दफ्तर में बंधक बना लिया।

प्रताप नगर स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के दफ्तर पर कर्मचारियों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने आराम से कार्यालय की तिजौरियों में रखे 20 किलो सोने के साथ साथ 1000000 रूपये की नकदी को अपने कब्जे में लिया और बंधक बने कर्मचारियों को शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के भीतर तकरीबन 120000000 से भी अधिक की लूट हो जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शर्मा पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और बंधक बनाए गए कर्मचारियों को मुक्त कराते हुए उनसे बदमाशों के हुलिए आदि के संबंध में जानकारी हासिल की। पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश में शहर के विभिन्न चौराहों की नाकेबंदी करते चेकिंग भी की गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के सहारे बदमाशों तक पहुंचने के प्रयासों में लगी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000