108 साल की बुजुर्ग महिला के बदमाशों ने काटे दोनों पैर चांदी के कड़े लूटने के लिए घसीट कर ले गए बाथरूम में

जयपुर में दिल दहलाने वाली वारदात घटी। घर में घुसकर 108 साल की महिला के पैर काटकर बदमाशों ने चांदी के कड़े लूट लिए। महिला बाथरूम में दर्द से तड़पती रही। घरवालों को एक घंटे बाद वारदात का पता चला। राजधानी जयपुर के मीणा कॉलोनी गलतागेट निवासी जमुना देवी (108) अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता (22) के साथ रहती हैं। रविवार सुबह पांच बजे बदमाश उनके घर में घुस गए। आरोपी उन्हें घसीटते हुए बाथरूम में ले गए और दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। बदमाशों ने महिला का मुंह दबा दिया था, इस वजह से वह चिल्ला भी नहीं सकी। दोनों पैर अलग कटे हुए मिले बुजुर्ग महिला ने गले में सोने का जंतर भी पहन रखा था। इसे भी लूटने के लिए आरोपियों ने महिला के गले पर वार किया लेकिन किसी के आने के डर से बदमाश मौके से भाग गए।

पीड़िता जमुना देवी की बेटी और पोती सुबह करीब छह बजे सोकर उठीं। उन्होंने देखा कि जमुना देवी अपने बेड पर नहीं है। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। ऐसे में दोनों ने जमुना देवी को तलाशना शुरू किया। वे बाहर के बाथरूम में गईं तो वहां जमुना देवी जमीन पर बेहोश मिलीं। महिला के दोनों पैर अलग कटे हुए पड़े थे। एसएमएस अस्पताल में भर्ती महिला सूचना पर गलतागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल की टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस को बाथरुम में धारदार बड़ा चाकू मिला है। अब पुलिस वारदात स्थल के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। महिला को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000