अपराधियों के हौसले हुए बुलंद मुखिया पति को भरे बाजार में बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली 

बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद आरा में दो बदमाशों ने मुखिया पति को भरे बाजार में गोलियों से भूना और हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मौके से हुए फरार बीच सड़क दर्जनों लोगों के सामने मुखिया पति को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारने की पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. वहीं, दिन-दहाड़े हुए इस हत्याकांड से लोगों की रूह कांप गई. मृतक के बेटे ने पूर्व मुखिया पति पर पिता की हत्या की हत्या का आरोप लगाया है परिजन और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखते हुए जाम लगा दिया. वहीं, इस घटना से बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, रविवार सुबह करीब आरा के बड़हरा प्रखंड की पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव की कृष्णागढ़ ओपी थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में दो लोगों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. मुन्ना अपने पंचायत क्षेत्र में किसी काम से आए हुए थे और बाइक से वापस अपने घर की तरफ लौट रहे थे.

दो बदमाश पहले से घात लगाए उनका इंतजार कर रहे थे. जैसे ही मुन्ना बाजार पहुंचे तो बदमाशों ने हमला कर दिया. घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि मुन्ना सरैया बाजार में अपनी बाइक पर बैठकर जाते हुए नजर आ रहे हैं. तभी हाथ में बंदूक लिए उनके पीछे-पीछे दो युवक दौड़ते हुए आते हैं और मुन्ना पर फायर कर देते हैं. मुन्ना सड़क पर जा गिरते हैं. दोनों बदमाश भागते हुए उनके पास आते है बेहद करीब से दो से तीन गोली मार देते हैं. आस-पास मौजूद दर्जनों लोग हत्याकांड को देखते रहते हैं, लेकिन कोई भी मुन्ना को बचाने की कोशिश नहीं करता है. दोनों बदमाशों मौके से फरार हो जाते हैं. गोली लगने के कुछ ही समय बाद मुन्ना की मौके पर मौत हो जाती है. 

प्रयागराज में हुआ था गोलीकांड…

बता दें कि, 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल की अतीक अहमद के बेटे और उसके गुर्गों ने बम और गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने अतीक के बेटे असद और गुर्गे मोहम्मद गुलाम का 13 अप्रैल को एनकाउंटर कर दिया था. 15 अप्रैल की रात करीब 10.35 पर प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और फिर सरेंडर कर दिया था. हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था.

आरोपी के घर की गई तोड़फोड़…

घटना की जानकारी लगते ही मुन्ना के परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. हत्याकांड से गुस्साए परिवार और स्थानीय लोगों ने मुन्ना के शव को रखते हुए आरा -सरैया मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और चक्का जाम करते हुए जमकर हंगामा मचाया. पूरा बाजार भी हंगामे के कारण बंद हो गया. बताया गया कि इस दौरान कथित आरोपी के घर में घुसकर भी लोगों ने तोड़फोड़ की. 

मां पर भी हुआ था हमला…

कृष्णागढ़ ओपी थाना पुलिस की पूछताछ में मुन्ना के बेटे अंकु कुमार ने चुनावी रंजिश में पिता की हत्या की बात कही है. उसने गुंडी पंचायत की पूर्व मुखिया के पति अंशु उपाध्याय के इशारे पर पिता की हत्या होने की बात कही है. उसने पुलिस को बताया कि 20 मार्च 2022 को होली के दिन रंग खेलने के दौरान हुए विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने मेरी मां अमरावती पर गोली चलाई थी. इस दौरान वह गंभीर रुप से घायल हो गई थीं. अब पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी

पुलिस कर रही मामले की जांच…

अंकु ने पूर्व मुखिया के पति पर पिता मुन्ना की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस ने कोई भी बयान जारी नहीं किया है. 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000