मेडिकल कॉलेज में कत्ल: चलने लायक ही नहीं था घायल, तीन मंजिल ऊपर टंकी तक कैसे पहुंचा था अशोक?

यूपी के देवरिया में मेडिकल कॉलेज की टंकी में मिली लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कुलगांव इलाके के रहने वाले अशोक का मर्डर हुआ था। देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में छह अक्तूबर को पानी की टंकी में मिली लाश की शिनाख्त के बाद पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि महाराष्ट्र के रहने वाले अशोक (61) की हत्या हुई है।

पुलिस का दावा है कि अशोक को जिस हालत में भर्ती कराया गया था, पानी की टंकी तक जाना तो दूर सीढ़ी से नीचे उतरना भी उनके लिए मुश्किल था। उनके दाहिने पैर में घुटने से नीचे और पंजे में गहरे जख्म थे। पुलिस वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें बेनकाब करने में जुटी है।पुलिस की जांच में पता चला है कि इमरजेंसी और वार्ड के एंट्री रजिस्टर में अशोक के पते के साथ दर्ज मोबाइल नंबर मुरादाबाद के किसी शख्स का है। जिस दिन अशोक भर्ती हुए थे, उस दिन और उसके पहले काफी लोगों से बात हुई है। पुलिस और एसओजी की टीम पानी की टंकी और सर्जिकल वार्ड से साक्ष्य जुटा रही है। सोमवार को भी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मेडिकल कॉलेज में जमी रही।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कुलगांव इलाके के विश्व कॉम्प्लेक्स चंद्रोदय के सामने रहने वाले अशोक गवांडे का शव छह अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज भवन के छत पर बनी पानी की टंकी में मिला था।  टंकी के बाहर उनकी नीले रंग की शर्ट और मेडिकल कॉलेज की चादर बरामद हुई थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि अशोक ने सर्जिकल वार्ड में 25 सितंबर को चादर लपेटी था, अंडरवियर नहीं पहन रखा था। पानी की टंकी के पास जहां शर्ट और चादर मिली वहां एक अंडवियर और दोनों पांव का मोजे भी मिले थे। 27 सितंबर की रात ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय रात में करीब 12 बजे के बाद सो गए थे। इसी बीच बेड संख्या 41 पर भर्ती अशोक गायब हो गए। उस दिन वार्ड में अन्य भर्ती मरीजों से पुलिस ने फोन पर संपर्क किया मगर सभी का एक ही जवाब था कि रात होने के कारण नींद आ गई थी।

अशोक के भाई बोले- पत्नी और ससुराल से था मनमुटाव

मुंबई गई पुलिस टीम की बातों पर गौर करें तो अशोक के भाई ने पति-पत्नी और ससुराल के बीच हुए मनमुटाव से जुड़ी जानकारी दी है। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मुंबई के एक थाने में पत्नी ने अशोक पर केस भी दर्ज कराया था।  सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, मगर इसे प्रमाणित करने के लिए 20 से अधिक मोबाइल नंबरों का सीडीआर पुलिस निकलवा रही है। इसमें महाराष्ट्र्, करीबियों और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी के नंबर भी हैं। 27 सितंबर की रात को जिस गार्ड की ड्यूटी थी, वह अगले दिन से अवकाश पर है, इस एंगल को भी पुलिस काम कर रही है। पुलिस के बार-बार मेडिकल कॉलेज में आने-जाने से कर्मचारियों के चेहरे के रंगत उड़ते जा रहे हैं। अब कोई किसी से इस विषय पर कुछ कहने या चर्चा करने से परहेज कर रहा है। पुलिस जल्द वारदात से पर्दा उठाने का दावा कर रही है।

जाने वाले थे एसपी, अचानक बदला कार्यक्रम

मेडिकल कॉलेज में वारदात स्थल का निरीक्षण करने के लिए एसपी संजीव सुमन सोमवार को आने वाले थे। इसके लिए पानी की टंकी से लेकर सर्जिकल वार्ड और इमरजेंसी पर कोतवाली पुलिस और एसओजी सक्रिय हो गई। करीब एक घंटे बाद पता चला कि एसपी का कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसके बाद पुलिस लौट गई। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी में बुलाकर एसओजी ने स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ की।

पूरे दिन इंतजार करती रही पुलिस

अशोक के साले प्रफुल्ल ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान बताया कि सोमवार को देवरिया जाने वाले थे, मगर शाम तक हवन-पूजन होने के कारण समय नहीं मिल सका। मंगलवार को देवरिया पुलिस से संपर्क करूंगा। पुलिस से इस संदर्भ में बात हुई है। पूरे दिन साले प्रफुल्ल और पत्नी अनीता उर्फ तनु के आने का पुलिस इंतजार करती रही। दोपहर करीब दो बजे पता चला कि आज वे नहीं आएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000