गर्लफ्रेंड संग होटल में रंगरलियां मना रहा था सरपंच, बाहर निकलते ही पत्नी ने पकड़ा तो जमकर कर दी धुनाई

नीमच। मध्‍य प्रदेश के नीमच में घर से 210 किमी दूर सरपंच साहब अपनी महिला मित्र के साथ गुड टाइम बिताने के लिए होटल पहुंचे थे। यह होटल उज्जैन में था। सरपंच रिफ्रेशमेंट के बाद होटल से बाहर निकले और महिला मित्र के साथ घूमने के लिए कार से जा रहे थे। कार आगे बढ़ती इससे पहले ही सरपंच को सामने पत्नी दिख गई। पत्नी नीमच से पति का पीछा करते हुए उज्जैन पहुंच गई थी। इसके बाद सड़क पर बवाल हो गया।

सावन पंचायत के सरपंच से जुड़ा है मामला…

आपको बता दें कि यह पूरा मामला नीमच जिले के सावन पंचायत का है। सावन पंचायत के सरपंच जितेंद्र माली का कथित रूप से एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ अफेयर चल रहा है। इसकी खबर सरपंच की पत्नी को थी, लेकिन वह मौके की ताक में थी कि दोनों को रंगेहाथ पकड़ा जाए। सरपंच अक्‍सर आंगबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बाहर जाते थे। इस बार सरपंच ने नीमच से उज्जैन आकर एक होटल में समय बिताने का फैसला किया।

पत्नी को लग गई भनक…

सरपंच पति के प्लान के बारे में पत्नी को कहीं से भनक लग गई। पति अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन के एक होटल में रुका था। वह नीमच से कार के जरिए ही यहां तक पहुंचा था। होटल में समय व्यतीत करने के बाद दोनों बाहर निकले थे। पत्नी अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गई थी।

कार में बैठते ही पकड़ा…

आपको बता दें कि सरपंच अपनी महिला मित्र के साथ होटल से बाहर निकले तो पत्नी ने उन्हें रंगेहाथों दबोच लिया। वह सीधे पति के गर्लफ्रेंड की पिटाई करने लगती है। इस दौरान वह पूछती है कि तुम कौन। इस पर पत्नी कहती है कि तुम थाने चलो हम बताते हैं। बीच सड़क पर होटल के बाहर वह गर्लफ्रेंड को पीटती रही है। इस दौरान सरपंच हाथ से चेहरा ढककर चुपचाप कार में बैठा रहा है। वह कुछ नहीं बोल रहा है। इस दौरान परिवार के लोगों ने ही इसका वीडियो बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वहीं, पत्नी और उसके परिवार के लोग सरपंच और महिला मित्र को लेकर थाने पहुंच गए हैं। महिला उज्जैन के नानखेड़ा थाने में बैठी हुई है।

सरपंच ने कर रखी है दो शादी…

जानकारी में सामने आया कि जितेंद्र माली वर्तमान में गांव सावन का सरपंच है। सबसे पहले जितेंद्र ने मंदसौर निवासी एक महिला से शादी की थी। उज्जैन में हंगामा कर रही महिला उसकी दूसरी पत्नी है। साथ ही कहा जा रहा है कि जिस महिला के साथ सरपंच को पकड़ा गया है, उससे भी वह शादी करने वाला था।

महिला मित्र ने किया पत्नी होने का दावा…

इधर हाई वाल्‍टेज ड्रामे के बाद पुलिस के सामने तीसरी महिला भी दावा कर रही है कि वह जितेंद्र माली की पत्‍नी है। हालांकि ग्रामीण बता रहे हैं कि सरपंच के साथ पकड़ी गई महिला गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। जितेंद्र माली के सरपंच बनने के बाद उसके संपर्क में आई। वहीं, अन्‍य जानकारी में यह भी पता चला है कि जितेंद्र माली के 16 साल की लड़की व 12 साल का लड़का है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000