हमलावरों की कार में बैठी युवती की तलाश हुई तेज, आरोपियों से पूछताछ पर खुल सकते हैं, राज

बड़बोले नेताओं के बेतुका बयान और उनके द्वारा समाज में उत्पन्न किये जा रहे तनाव पर समय रहते प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया तो सामाजिक ताने-बाने बिगड़ सकते हैं, इनके बयान पर निगरानी करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी, ताकि इनकी जुबान फिसलने के पहले ये सौ बार उस पर विचार करें… 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर जानलेवा हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है। वहीं चार आरोपियों की रिमांड भी मंजूर हो गई है। इनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। आरोपियों की रिमांड मिलने के बाद पुलिस देवबंद में जाकर सीन रीक्रिएट करेगी। वहीं पुलिस का मानना है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस इस दिशा में भी अपनी जाँच कर रही है कि कहीं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के ऊपर हमले कि वजह उनके बेतुका बयान तो नहीं। 

 

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुए हमले की घटना में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपी विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रीतम, प्रशांत पुत्र विक्रम, लविश पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी रणखंडी, कोतवाली देवबंद और विकास उर्फ विक्की पुत्र शिव कुमार निवासी गौंदर, करनाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने इनके पास से तमंचे बरामद होना बताया है, जबकि चंद्रशेखर का कहना है कि हमलावरों ने पिस्टल से फायरिंग की थी। पत्रकारों के समक्ष पुलिस ने आरोपियों को पेश किया, लेकिन उनकी बातचीत नहीं कराई है।

 

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और खुद चंद्रशेखर भी पुलिस के इस खुलासे संतुष्ट नहीं है। उनका भी कहना है पुलिस की कहानी में झोल है। अचानक किसी को देख कर हमला करने की योजना नहीं बनती। हमले के पीछे किसी अन्य का हाथ होने और घटना को अंजाम दिलाने में साजिशकर्ता भी कोई और हो सकता है। इसी कारण भीम आर्मी ने पुलिस प्रशासन को अपनी महापंचायत स्थगित कर पुलिस को जाँच करने का समय बढ़ा दिया है, ताकि वारदात को सही खुलासा हो सके और इस घटना में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़े जा सके।

 

डीआईजी अजय साहनी ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूरी पूछताछ करने की बात कही थी। मामले की जांच सीओ देवबंद रामकरण कर रहे है। आरोपियों के रिमांड पर लेने के बाद पुलिस सीन रीक्रिएट भी करेगी। इस घटना में पुलिस कई एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि चारों आरोपी हमलावर मेरठ भी गए थे। उनके साथ एक युवती भी बताई गई है। पुलिस टोल प्लाजा की फुटेज भी देख रही है। यह भी माना जा रहा है कि घटना में अन्य लोग भी शमिल हो सकते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000