प्रधानाध्यापक की शर्मनाक हरकत, टीचर के साथ स्कूल में पी रहा था शराब, दोनों निलंबित 

अमरोहा। हसनपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय में दो शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों का स्कूल के अंदर शराब पीने का वीडियो सामने आया था। वीडियो में देखा जा रहा है कि टेबल पर बोतल और गिलास रखे हुए हैं। दो शिक्षक गपशप कर रहे हैं।

यह मामला हसनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर का है। यह वीडियो सर्दी के मौसम में बनाया हुआ है। स्थानीय युवक द्वारा बनाए गए वीडियो को सोमवार को वायरल किया गया है।

इससे पहले रविवार को ग्रामीणों ने डीएम निधि गुप्ता वत्स को भी वीडियो भेजकर शिकायत की थी। डीएम ने बीएसए को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर ने इसकी जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर में शराब पीने के आरोपों की पुष्टि हुई है। वीडियो के आधार पर प्राथमिक विद्यालय फैय्याजनगर के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार और पड़ोसी गांव सुतारी खुर्द के प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक अनुपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) अमरोहा को जांच अधिकारी बनाया गया है। शिक्षकों को आरोप पत्र जारी कर दिया गया है। जांच अधिकारी को 15 दिन के अंदर बिंदुवार जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000