विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

थानाध्यक्ष ने थाने के अंदर ही वर्दी पहनकर एक बाहरी व्यक्ति के साथ थाने में मनाया जन्मदिन,एसपी ने थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर

कुशीनगर। पुलिस की वर्दी की अपनी गरिमा होती है। उसी गरिमा का ख्याल न रखते हुए थानाध्यक्ष ने थाने के अंदर ही वर्दी पहनकर एक बाहरी व्यक्ति का थाने में जन्मदिन मनाया। वह आदमी दलाल बताया जा रहा है। दलाल के जन्मदिन की पार्टी में एसएचओ के साथ थाने में गुण्डा एक्ट की कार्यवाही वाला अपराधी भी शामिल था। जन्मदिन मनाने के बाद मिठाई खिलाने के बाद का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने रिटर्न गिफ्ट देते हुए सभी को लाइन हाजिर कर दिया। यह थाने का दलाल पुलिस की गाड़ी लेकर भी घूमता था और अपना भौकाल टाइट करता था। कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार निवासी पुष्पेंद्र रौनियार का रविवार को जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र थाने की दलाली करता था।

पुलिस जो भी अवैध वसूली करती थी। वह इसी व्यक्ति के माध्यम से करती थी। छह पुलिसकर्मी को किया गया लाइन हाजिर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि वर्दी पहनकर थाने जन्मदिन मनाना लोकमर्यादा और पुलिस की गरिमा के खिलाफ है। बाहरी व्यक्ति का जन्मदिन वर्दी पहनकर थाने में नही मनाया जा सकता है। जन्मदिन की पार्टी में विशाल रौनियार नाम का एक अपराधी भी शामिल था। जिसके खिलाफ विशनुपुरा पुलिस ने ही गुण्डा एक्ट में कार्यवाही की थी। यह पुलिस की गरिमा के खिलाफ है। इसमें दोषी पाए गए इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव सहित छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं। पुरे मामले की जांच कराई जा रही है।

नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला     |     शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बॉर्डर पर तैनात था तो दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ पाए, पटवारी बनते ही बेटे को माफिया ने मार डाला, कहते हुए बिलख पड़े पिता     |     प्रतापगढ़ पृथ्वीगंज चौकी के सिपाही मनीष गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर दी जान     |     जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत,बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार     |     16 दिन बाद उत्तरकाशी से आई अच्छी खबर,चमक उठी मां की आंखें,बेटे के घर आने का इंतजार     |     बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला:लारेब हाशमी के घर पर चल सकता है बुलडोजर,जल्द जारी कर सकता है पीडीए नोटिस     |     बरेली में पांच महीने में नौ महिलाओं की हत्या,हत्या करने का तरीका सेम,साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा है हत्याएं     |     इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा     |     खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000