प्रेमिका की शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट और डकैती जैसा अपराध, पुलिस ने बदमाशो को पकड़कर भेजा जेल

प्रयागराज। प्रयागराज शहर के पोंगहट पुल के पास 20 जुलाई को एक महिला का मोबाइल फोन छीन कर बेखौफ बदमाश फरार हो गए। मंदार मोड़ तिराहा पर पुलिस ने जब स्थानीय लोगों के साथ बैरिकेडिंग की तो बदमाशों ने धावा बोल दिया था। इसमें एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। जांच कर रही पूरामुफ्ती पुलिस ने अजय दिवाकर, विकास उर्फ ​​आदित्य कुमार निवासी पोंगघाट पुल, अमनदीप निवासी आदर्श नगर चक मुंडेरा और अजय कुमार पासी निवासी मर्दनपुर को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने लूट के 13 मोबाइल, लैपटॉप, चेन बेचकर रखे 3700 रुपये और चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने दावा किया कि पकड़े गए आरोपी लूट के रुपये अपनी प्रेमिका पर खर्च करते थे। बदमाशों में अजय दिवाकर की शादी हो चुकी है, जबकि अन्य अविवाहित हैं। तीनों ने बताया कि गर्लफ्रेंड की शौक को पूरा करने के लिए अजय दिवाकर के साथ लूटपाट करने का कार्य करने लगे।

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने शनिवार को बताया कि 23 मई को विष्णापुरी कॉलोनी में वर्षा सिंह के गले से बदमाशों ने चेन लूट ली थी। 20 जुलाई की रात एहसानुल अपनी बहन मायरा को लेकर जा रहा था। पोंगहट पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। एहसानुल की सूचना पर पुलिस ने मंदर मोड़ पर बैरियर लगाकर बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने बमबाजी कर दी। इसमें इंतखाब नाम का युवक जख्मी हो गया। एएसपी अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस ने लूट में शामिल धूमनगंज निवासी अजय दिवाकर, अमनदीप और विकास व अजय कुमार को गिरफ्तार किया है।

सीओ सिविल लाइंस अभिषेक भारती ने बताया कि अजय दिवाकर शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के दो मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी की गई है। बरामद बाइक भी अप्रैल माह में धूमनगंज इलाके से चोरी हुई थी। यह गैंग पहले बाइक चुराता था और फिर वारदात को अंजाम देता था। बाइक भी औने-पौने दामों में बिकती थी। पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा हुआ है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। मनौरी निवासी दिलीप सोनी को लूट की जंजीरें बदमाशों को बेचते थे। दिलीप की चौक कोतवाली में ज्वैलरी की दुकान है। चारों की गिरफ्तारी के बाद से वह फरार है। वहीं गिरोह का एक सदस्य आदर्श नगर चक मुंडेरा निवासी करण भी फरार है। पुलिस इन दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000