सिपाही ने की पांच शादी, छठा विवाह करने से पहले थाने पहुंच गई पांचवीं पत्नी; पुलिस के सामने खोला बड़ा राज

गुरुग्राम में तैनात हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल मुजफ्फरनगर निवासी राहुल पर धोखा देकर पांचवीं शादी करने व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। बरेली स्थित सरकारी स्कूल की शिक्षिका पांचवीं पत्नी रश्मि तोमर ने कंकरखेड़ा थाने पर आरोपी हेड कांस्टेबल समेत तीन ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। रश्मि तोमर का आरोप है कि हेड कांस्टेबल छठी शादी की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी रश्मि तोमर ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से शिकायत की कि वह बरेली के मीरगंज ब्लॉक के गुगई गांव में सहायक शिक्षिका पद पर कार्यरत है।

उनके पिता वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। उनकी शादी वर्ष 2023 में मुजफ्फरनगर के बधाईकला गांव निवासी राहुल से हुई थी। राहुल वर्तमान में गुरुग्राम पुलिस मुख्यालय में समन सेल में तैनात है। शिक्षिका का आरोप है कि शादी के बाद से पति शराब पीकर अतिरिक्त दहेज की मांग करता है और मांग पूरी न होने पर मारपीट करता है।आरोप है कि जेठ प्रशांत कुमार व सास सतवीरी भी शिक्षिका से अभद्र व्यवहार करते हैं। जिसको लेकर दोनों पक्षों में पूर्व में कई बार वार्ता हो चुकी है। शादी के लगभग एक साल बाद महिला को जानकारी हुई कि उसके पति राहुल ने उससे पहले चार शादियां कर रखी हैं। इससे पीड़िता परेशान हो गईं।
मारपीट में शिक्षिका का गर्भ गिरा
कुछ दिन बाद शिक्षिका को पता चला कि उसका पति एक और महिला के संपर्क में है और छठी शादी करने की तैयारी में है। जिसका उसने विरोध किया, तो आरोपी ने बरेली पहुंचकर पीड़िता से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान शिक्षिका का गर्भ भी गिर गया।

मायके छोड़कर भागा आरोपी पति

आरोपी पीड़िता को जबरन कार में बैठाकर मेरठ ले आया और मायके में छोड़कर भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिलाओें को धोखा देकर शादी करता है और फिर उनका उत्पीड़न करता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000