चुन्नी से पैर बांधा-गला घोंटा फिर टैंक में फेंकी बेटे की लाश,सौतेली मां की घिनौनी करतूत

गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में 11 वर्ष के शब्द की हत्या मामले में कोर्ट ने मंगलवार को सौतेली मां रेखा और उसकी सहेली पूनम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत में माना कि आरोपितों ने टीवी सीरियल देखकर हत्या की योजना बनाई और उसे बेहद सोच समझकर अंजाम दिया।

अक्टूबर 2023 में शब्द अचानक घर से लापता हो गया था। पिता राहुल ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन आस-पास की तलाशी से उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो शब्द घर के अंदर जाता हुआ दिखा, जबकि बाहर निकलते किसी कैमरे में नजर नहीं आया। इस फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी।
सेप्टिक टैंक में मिला बच्चे का शव

पुलिस ने घर पहुंच कर से जांच की तो सेप्टिक टैंक का स्लैब टूटा मिला, जिस पर लकड़ी का फट्टा रखा था। शक के आधार पर टैंक को खंगाला गया तो उसमें शब्द का शव मिला। बच्चे के पैर में चुन्नी से पत्थर बांधा गया था और उसके गले पर चोट के निशान मिले। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने रेखा से पूछताछ तेज की तो वह बयान बदलने लगी, आखिर में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

क्राइम टीवी सीरियल से सीखा तरीका

पुलिस के अनुसार रेखा की राहुल से दूसरी शादी थी और उसे डर था कि बड़ा होने पर शब्द उसे और उसकी बेटी को राहुल के साथ नहीं रहने देगा। इसी आशंका में उसने सहेली पूनम की मदद से हत्या की योजना बनाई। टीवी पर दिखाए जाने वाले अपराध आधारित कार्यक्रमों से तरीके सीखे और उन्हें अपनाकर शब्द की हत्या कर दी।

अभियोजन पक्ष ने फोरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और बयान अदालत में पेश किये। इन साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को दोषी पाते हुए दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000