24 घंटो के अंदर पांच मरीजों की मौत, जिला अस्पताल के प्रबंधन पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

रामपुर जिला अस्पताल में 24 घंटे के भीतर पांच मरीजों की माैत हो गई। तीमारदारों ने अस्पताल पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। चिकित्सकों ने बताया कि मरीजों की माैत बीमारी के कारण हुई है। रामपुर जिला अस्पताल में 24 घंटे के अंदर पांच मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर, अस्पताल प्रशासन ने मौत का कारण गंभीर बीमारी को बताया है।

जिला अस्पताल में रविवार रात पांच गंभीर मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां पर सोमवार सुबह तक उपचार के दौरान पांच मरीजों की मौत हो गई। इसमें अनोखे सिंह (80), जुबे (13) ,महफूज (33), शांति (70) और वीरवती (60) शामिल हैं। जबकि जब्बार की हालत खराब होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। अस्पताल ने प्रशासन ने इलाज के दौरान तीन मरीज महफूज, अनोखे और शांति की मौत की पुष्टि की है।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतकों के परिजन अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मरीजों का आरोप है कि वार्ड में भर्ती मरीज की हालत खराब होने पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिसके बाद इलाज के अभाव में मरीजों की मौत हो गई। सोशल मीडिया में इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तीमारदार डॉक्टर पर मौके पर नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं।

इमरजेंसी वार्ड में तीन मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया था, हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें रेफर कर दिया था। मरीजों के परिजन उन्हें हायर सेंटर लेकर नहीं गए, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। साथ ही लापरवाही और डॉक्टर के गैरहाजिर होने के लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। जांच में सभी डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात थे और वह अन्य वार्ड में ही मरीजों की जांच कर रहे थे। – डॉ.बीसी सक्सेना,सीएमएस जिला अस्पताल

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000