मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले टीचर की पीट-पीटकर हत्या: ससुर ने लाठी-डंडों से मारा, पत्नी 3 दिन से मायके में थी

गाजियाबाद में एक टीचर को उसके ससुर ने पीट-पीटकर मार डाला। टीचर सोमवार देर शाम अपने छोटे भाई के साथ ससुराल जा रहा था। रास्ते में ससुर ने 4-5 साथियों के साथ मिलकर दोनों भाई पर हमला कर दिया। मौका पाकर छोटा भाई भाग निकला, जबकि टीचर को उसके ससुर ने पकड़ लिया। उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा और मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए।

सोमवार को पुलिस ने घायल टीचर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजनों के मुताबिक, टीचर ने एक साल पहले मुस्लिम लड़की से मंदिर में शादी की थी। घटना टीलामोड़ थाना क्षेत्र के फरुखनगर गांव की है।

अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला…

कॉलेज में नितिन की मुस्कान से हुई थी मुलाकात

लोनी के गीतांजलि विहार निवासी नितिन राठी (32 साल) एक प्राइवेट कॉलेज में टीचर था। वहीं उसकी मुलाकात मुस्कान से हुई, उस समय वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।

अलग-अलग धर्म के होने के कारण परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। करीब एक साल पहले नितिन ने मुस्कान से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया। शादी सादगी से हुई, जिसमें दोनों परिवारों का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। शादी के बाद नितिन और मुस्कान साथ रहने लगे।

 

सुलह करने ससुराल जा रहा था नितिन

परिजनों के मुताबिक, 28 मार्च की सुबह मुस्कान सोकर देर से उठी, जिस पर नितिन ने उसे डांट दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मुस्कान गुस्से में मायके चली गई। देर शाम मुस्कान के चाचा आसिफ का फोन आया, जिन्होंने समझौता कराने के लिए नितिन को बुलाया, लेकिन उस दिन वह नहीं गया।

अगले दिन 30 मार्च को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने समझौता कराने की बात कही। इसके बाद रात करीब 8 बजे नितिन अपने छोटे भाई अमित और महिला के साथ ससुराल के लिए निकला, लेकिन रास्ते में उसने महिला को घर लौटा दिया।

जैसे ही दोनों भनेड़ा पुलिया के पास पहुंचे, वहां उनके ससुर मेहरुद्दीन अपने भाई आसिफ सहित 3-4 लोगों के साथ मिल गए। यहां नितिन और उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई अमित मौके से भागकर घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।

परिजन रातभर करते रहे तलाश

नितिन को उसके ससुरालीजन मरा समझकर रास्ते में छोड़कर फरार हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने नितिन को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, परिजन उसकी रातभर तलाश करते रहे। सोमवार सुबह पुलिस को शिकायत देने पर उन्हें पता चला कि नितिन जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शालीमार गार्डन ACP अतुल कुमार सिंह ने बताया- आरोपी ससुर और चाचा शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000