उत्तरप्रदेशबाराबंकी बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा मंदिर से चांदी के चक्र गायब,कपाट खुलते ही मच गया हड़कंप,सीसीटीवी में चोरी करते हुए दिख रहा है चोर By Khulasa India News Desk Last updated Sep 17, 2025 138 बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राचीन तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा मंदिर में सोमवार रात बड़ी चोरी हुई।मंदिर की चौखट में जड़े चांदी के चक्ररूपी सिक्के चोर उखाड़ ले गए।चोरी होने का पता उस समय चला जब मंदिर के कपाट खुलने के बाद दर्शन शुरू हुए।पुजारियों ने देखा कि चौखट पर लगे सिक्के गायब हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना शोर-शराबे के जांच शुरू की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हुआ है।सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर शॉल या बड़े कपड़े से खुद को ढके हुए मंदिर की चौखट से सिक्के उखाड़ रहा है।चोर इस तरह से खुद को ढका हुआ है कि उसकी पहचान स्त्री या पुरुष के रूप में स्पष्ट नहीं हो पा रही है। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि रामनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।चोरी होने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है क्योंकि इससे पहले भी यहां चोरी हो चुकी है,जिसमें पुलिस ने स्थानीय व्यक्ति को ही गिरफ्तार किया था। समाचार 138 Share