काशी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सोहर,विशेष गंगा आरती,75 किलो के लड्डू का कटेगा केक

वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सुबह से शाम तक कार्यक्रमों की झड़ी लगी रहेगी।कहीं सोहर होगा तो कहीं 75 किलो के लड्डू का केक काटा जाएगा।नमो घाट पर गंगा आरती होगी तो वहीं देवालयों में विशेष पूजन होगा।तीन स्थानों पर रक्तदान शिविरों का भी आयोजन होगा। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन होगा।वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। पिछले 15 दिनों से जिला और महानगर संगठन स्तर के साथ ही जनप्रतिनिधि अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र राय ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सोहर गीत गायन की परंपरा को बरकरार रखते हुए इसका आयोजन किया है। नदेसर के मिंट हाउस पर शाम पांच बजे से लोकगायक डॉ. मन्नू यादव के साथ बिहार की मशहूर गायिका सुश्री करीना पाडेय का गायन होगा। भाजपा वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के संयोजन में पीएम‌ मोदी के जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर सायं 5 बजे 75 किलो लड्डू का केक काटा जाएगा और इसे आम लोगों में बांटा जाएगा।इसी दौरान पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल विरासत और विकास का संगम की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा।

इसके अलावा काशी में आईएमए ब्लड बैंक,मंडलीय अस्पताल और ईएसआईसी हॉस्पिटल पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। सुबह नौ बजे से अस्पतालों,वृद्धा आश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण का कार्यक्रम भी होगा।मानसिक चिकित्सालय और दीनदयाल हॉस्पिटल में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, अरविंद सिंह, रणजय सिंह और जेपी सिंह फल वितरित करेंगे,काशी अनाथालय,लहुराबीर में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कपूर,मनीष कपूर,संजय गुप्ता,विनोद गुप्ता फल वितरण करेंगे,वृद्धा आश्रम, दुर्गाकुंड में पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले और पूर्व एमएलसी अशोक धवन फल वितरित करेंगे,कबीर चौरा अस्पताल में महापौर अशोक तिवारी और रवि त्रिवेदी के नेतृत्व में फल वितरण होगा, भदऊ चुंगी स्थित कुष्ठ आश्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और हरी केसरी फल वितरित करेंगे, दुर्गाकुंड स्थित कुष्ठ आश्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल फल वितरण करेंगे,अपना घर आश्रम में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अशोक पटेल एवं अभिषेक मिश्रा फल वितरण करेंगे। बुधवार शाम 5:45 बजे नमो घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन होगा। यह आयोजन शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में होगा।दशाश्वमेध घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया जाएगा। इसके साथ ही 13 प्रमुख देवालयों महावीर मंदिर (अर्दली बाजार), सारंगनाथ मंदिर, शास्त्री घाट हनुमान मंदिर, शैलपुत्री मंदिर (पुराना पुल), स्वामीनारायण मंदिर, धर्म संघ, कृतिवासेश्वर मंदिर, मल्लिकार्जुन मंदिर, लोलाकेश्वर महादेव मंदिर, बटुक भैरव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, चंडिका मंदिर (कैंटोनमेंट) आदि में पूजन और आरती का कार्यक्रम होगा। इन स्थानों पर जनप्रतिनिधि, स्थानीय पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000