करंट लगने से युवक की झुलसकर हुई मौत, जमीन पर गिरे झंडे को दोबारा लगाने गया था, एचटी लाइन की चपेट में आकर नीचे गिरा

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में डंडे से गिरे झंडे को दोबारा लगाने के लिए पहुंचा एक युवक एचटी लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला रामपुर मथुरा थाना इलाके का है। यहां एचटी लाइन की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत समदा में स्वतंत्रता दिवस की बेला पर अमृत सरोवर के किनारे तिरंगे झंडे को फहराया गया था। बताया जाता है कि तिरंगा झंडा कुछ घण्टों बाद गिर गया था।

इस दौरान वहां से गुजर रहे ग्राम पंचायत बिलासपुर के निवासी संतोष कुमार शुक्ला ने जमीन पर गिरे हुए झंडे को देख लिया। संतोष शुक्ला ने झंडे को उठाकर रॉड में दोबारा लगाकर उसे उसके स्थान पर लगाने के लिए उठाया तो ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में लोहे की रॉड छू गयी और पाइप में करंट दौड़ गया। एचटी लाइन की चपेट से करंट लगते ही संतोष जमीन पर गिरकर झुलस गया। स्थानीय लोगों ने जमीन पर पड़े हुए युवक को देखा तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000