वृंदावन हादसा: पत्नी का शव देख बोला पति- ‘ओ बांके बिहारी… इतना प्यार किया आपसे कि अपने पास ही बुला लिया

ओ बांके बिहारी… इतना प्यार किया आपसे कि अपने पास ही बुला लिया आपने। यह बात वृंदावन में तीन मंजिला भवन के मलबे में दबकर मरने वाली गीता कश्यप 50 के पति एसएन कश्यप ने कानपुर के खाड़ेपुर में अपने आवास पर ढांढस पहुंचाने पहुंचे परिचितों से कहीं। आंखों में भरे आंसुओं के सैलाब को थामने की कोशिश करते हुए कश्यम ने कहा कि 14 अगस्त को जन्मदिन भी इसलिए नहीं मनाया था कि घर पहुंचकर सबसे साथ मनाएंगे। लेकिन क्या पता था कि होनी को कुछ और ही मंजूर था। अस्थाना बिल्डर्स लिमिटेड फर्म में बतौर कैशियर काम करने वाले कश्यप ने बताया कि 11 अगस्त को वह पत्नी गीता, बेटी अनामिका, दामाद राहुल, एक साल की नातिन परी और कंपनी के अपने सहकर्मी और मित्र धनकुट्टी निवासी जितेंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी रश्मि 40 के साथ बांके बिहारी के दर्शन के लिए ट्रेन से वृंदावन गए थे। 15 अगस्त की सुबह उन्होंने सभी के साथ बांके बिहारी के दर्शन किए और फिर लौटकर धर्मशाला आ गए। शाम को गीता, रश्मि और अनामिका नातिन परी के साथ फिर मार्केट निकल गए। बारिश से बचने के लिए वह एक तीन मंजिला इमारत के नीचे खड़े हो गए जो भरभरा कर नीचे गिर गई। इसी दौरान इमारत के मलबे की चपेट में आने से रश्मि और गीता व कुछ अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी अनामिका परी को बचाने की कोशिश करते जख्मी हो गई। जिसे पहले आगरा रेफर किया गया और फिर वहां से कानपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

घर की परेशानियां दूर करने को बेचा था पुराना घर…

कश्यप के साथ ही कंपनी में काम करने वाले विजय सिंह ने बताया कि पिछला कुछ समय परिवार के लिए अच्छा नहीं गुजरा था। पहले बेटे अभिषेक की बीमारी से वह जूझ रहे थे। तीन साल पहले घर की दूसरी मंजिल से बिटिया शेफाली नीचे गिरकर घायल हो गई। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए उन्होंने बर्रा में आजाद कुटिया स्थित घर बेच दिया और खाडे़पुर स्थित घर में शिफ्ट हुए थे। परेशानियों से राहत दिलाने के लिए वह हर महीने-दो महीने में बांके बिहारी के दर्शन के लिए जाते थे।

 बेटी की हालत अभी भी गंभीर…

हादसे के दौरान घायल हुई अनामिका भले ही परी को बचाने में कामयाब रही लेकिन उनकी पसलियों में काफी चोट आई है। परिजनों ने बताया कि फिलहाल वह आईसीयू में है और उनकी हालत गंभी है। हालांकि पहले से स्थिति बेहतर जरूर है।

भइया आप आए पर आपने बताया नहीं…

एसएन कश्यप की छोटी बेटी शेफाली को सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो वह होश खो बैठी। वृंदावन से मां का शव घर पहुंचते ही वह एक बार चेहरा दिखाए जाने की जिद पर अड़ गई। उसी चीखों से आसमान गूंज रहा था। बार बार जिद करने पर परिजनों ने उसे मां का चेहरा दिखाया तो बिलख पड़ी। इस बीच अभिषेक के दोस्त देशांशु को देखकर बोली, भैया आप आए थे न सुबह, जानकर नहीं बताया था न आपने। उसके सवालों का जवाब शोक व्यक्त करने पहुंची भीड़ में किसी के पास नहीं था। सभी बस उसे संभालने की कोशिश करते रहे।

अरविंद का शव बिहार शव लेकर गए परिचित…

मूल रूप से बिहार के जहानाबाद निवासी रामेश्वर दयाल जूही बंबुरइया में पत्नी सोमवती के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा अरविंद 36 एटा में एक निजी कंपनी में इंजीनियर था और वहीं रहता था जबकि उसकी पत्नी श्वेता दो बच्चों आर्यन और बउवा के साथ बिहार में अपने मायके में ही रह रही थी। एटा से वह कब वृंदावन गया, उन्हें जानकारी नहीं। उन्हें बस यह पता चला कि वहां हुए हासदे में उसकी मौत हो गई है। कुछ परिचितों से सूचना मिली लेकिन शव को वह बिहार लेकर जा रहे हैं। बताया कि वह खुद भी बिहार के लिए निकल रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000