अपराधआगराउत्तरप्रदेश युवकों ने महिला को ट्रक के अंदर ले जाकर की गैंगरेप सड़क किनारे फेंका By Pratibha Rajdar Last updated Sep 15, 2024 662 आगरा-हाथरस हाईवे पर शनिवार देर रात बदहवास हालत में महिला के मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। महिला ने अपने साथ गैंगरेप की बात कही। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के पास भेज दिया। पीड़ित महिला ने बताया- वह पटना बिहार की रहने वाली है। उसकी शादी टेढ़ी बगिया में हुई है। उसके पांच बच्चे हैं। शनिवार देर शाम 5 लोग पहुंचे और मुझे जबरदस्ती घर से उठा लाए और ट्रक के अंदर गैंगरेप किया। फिर रात में रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह यमुना एक्सप्रेस के पुल तक पहुंची। वहां काफी देर रही। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। उसके परिजनों से बात हो गई है। बिना बताए घर से आटो में बैठकर खंदौली आ गई थी। महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने महिला का नहीं कराया मेडिकल हालांकि महिला के आरोप के बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। उसका बिना मेडिकल कराए उसके परिजनों के पास छोड़ आई। जबकि महिला कह रही थी कि आरोपियों ने नशे की गोली खिलाई फिर गलत काम किया। 662 Share