शराब पार्टी में हुआ दोस्तों में विवाद, एक बोला-तू मर्द नहीं है क्या मचा बवाल, लड़की को कार से रौंदकर मार डाला

जयपुर। राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके में हुए उमा सुथार हत्याकांड वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मंगेश कुमार को वारदात के महज 30 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मंगेश जयपुर के मानसरोवर में कपड़े की दुकान चलाता है। वह हाई प्रोफाइल जिंदगी जीने का शौकीन है। उमा की हत्या की वजह उस पर ही किए गए भद्दे कमेंट को माना जा रहा है और वह ही हत्या हो गई। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बुधवार को मीडिया को बताया कि जयपुर के होटल एवरलेंड विश में चल रहे रुफटॉप बार के कामकाज को देखने के लिए पहुंचे मंगेश कुमार और राजकुमार जाट समेत 4 से 5 लोगों ने सोमवार रात को एक साथ बैठकर शराब पार्टी की और खाना खाया। इस दौरान मंगेश ने राजकुमार के साथ मौजूद उमा सुथार पर गंदे कमेंट्स कर दिए इसको लेकर राजकुमार और मंगेश में जमकर तू तू मैं हो गई।

पहले बेस बल्ले से किया था हमला…

वहां मौजूद गौरव नाम के युवक ने मंगेश को कहा कि तू मर्द नहीं है जो इसे जवाब नहीं दे रहा है। इसके बाद मंगेश ने गुस्से में आग बबूला होकर पहले राजकुमार से हाथापाई की कोशिश की। इस पर राजकुमार उमा को लेकर टैक्सी से वहां से जाने लगा। तभी मंगेश ने अपनी कार में से बेस बल्ला निकालकर पहले टैक्सी में तोड़फोड़ की। फिर राजकुमार जाट पर हमला करना चाहा, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने ऐसा नहीं करने दिया। उसके बाद मंगेश अपनी गाड़ी लाया और राजकुमार और उमा पर चढ़ाने का प्रयास किया। इससे राजकुमार उछलकर दूर गिर गया, लेकिन उमा कार के नीचे दब गई जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी दूसरी कार लेकर गंगानगर हुआ फरार…

उसके बाद मंगेश अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मौके से कार लेकर फरार हो गया। बाद में अपने सहयोगी जितेंद्र की मदद से दूसरी कार लेकर गंगानगर जिले के लिए रवाना हो गया। मामले में मंगलवार को सुबह मुकदमा दर्ज होने के बाद जब पुलिस की टीमों ने सहयोगी जितेन्द्र और आरोपी के परिजनों से पूछताछ की तो वह वापस जयपुर लौटा। लौटते ही जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जवाहर सर्किल थाना एसएचओ दलबीर सिंह कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश की रहने वाली थी उमा…

यादव ने बताया कि आरोपी की गाड़ी से 9 लाख रुपये बरामद हुए हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या की शिकार हुई उमा सुथार मध्यप्रदेश के नीमच जिले की रहने वाली थी। वह परिवार के साथ जयपुर के मालवीय नगर इलाके में रहती थी और कैटरिंग सर्विस का काम करती थी। पुलिस आरोपी मंगेश से पूछताछ कर रही है। आरोपी का पिछला रिकार्ड भी खंगाल जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000