शादी में डांस करने पर पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने चलती बाइक से उतरकर नहर में लगाई छलांग 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के माधौगंज में शादी समारोह में डीजे पर जीजा के साथ पत्नी के नाचने पर पति नाराज हो गया। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसी बीच बाइक से घर लौटने के दौरान शारदा नहर के पुल के पास पत्नी ने नहर में छलांग लगा दी। उसे देखकर पति भी उसे बचाने के लिए पीछे नहर में कूद गया। दोनों पति-पत्नी पानी के तेज बहाव में बह गए। दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। मंगलवार की देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा सका था। थाना क्षेत्र के नेवादा गब्भी गांव निवासी रेशू उर्फ मान सिंह (23-वर्ष) पत्नी आरती देवी (20-वर्ष) के साथ सोमवार को बिलग्राम कोतवाली के अख्तियारपुर गांव में साढ़ू अतर सिंह के घर उसकी पुत्री की शादी में शामिल होने गया था। रात में वहां आरती डीजे पर जीजा के साथ नाचने लगी। इस पर मान सिंह नाराज हो गया। देखते ही देखते पति- पत्नी के बीच नोकझोंक होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि रात के करीब 12 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर घर के लिए चल दिए। बाइक पर पीछे बैठी आरती बघौली रोड पर अचानक उतर कर शारदा नहर में कूद गई।

पत्नी को बचाने के लिए मान सिंह भी पीछे से नहर में कूद गया। दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। उन्हें ऐसा करते हुए वहां नहर पुल पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने देख लिया और इस बारे में पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही वहां पुलिस की टीमें पहुंच गईं। दोनों को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो फिर गोताखोरों को लगाया गया। मंगलवार देर शाम तक दोनों का कुछ भी पता नहीं चल सका था। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोनों की खोजबीन की जा रही है।मान सिंह की शादी साल-2022 में बालामऊ की आरती देवी के साथ हुई थी। घरवालों के मुताबिक शादी के बाद से दोनों के कभी लड़ाई तो दूर तकरार तक नहीं हुई। मान सिंह आरती को बहुत प्यार करता था। हादसा कैसे हुआ, यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है। मान सिंह शादी के कुछ महीनों के बाद पत्नी आरती को साथ ले कर कानपुर चला गया। दोनों प्राइवेट नौकरी करते थे। मान सिंह साढ़ू और आरती के जीजा अतर सिंह के यहां शादी में शामिल होने के लिए कानपुर से आया हुआ था। दोनों हंसी-खुशी शादी में शामिल हुए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000