चीनी वीजा घोटाला मामला:कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से तीसरे जज ने भी खुद को किया अलग

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की उस याचिका से सुनवाई से खुद को अलग कर लिया,जिसमें उन्होंने सीबीआई द्वारा जांचे जा रहे कथित चीनी वीजा घोटाले में भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप तय करने के खिलाफ चुनौती दी है।

न्यायमूर्ति कठपालिया ने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से वह मामले की सुनवाई नहीं कर सकते। न्यायमूर्ति ने मामले को मुख्य न्यायाधीश (आपराधिक पक्ष) के आदेश के अधीन किसी अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। अब यह मामला 28 जनवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होगा।यह तीसरा मामला है जब दिल्ली हाई कोर्ट के किसी जज ने इस याचिका से खुद को अलग किया है। इससे पहले 15 जनवरी को न्यायमूर्ति स्वर्णा कांता शर्मा और 19 जनवरी को न्यायमूर्ति अनूप जे. भंभानी ने भी इसी तरह का आदेश पारित किया था।

कार्ति चिदंबरम शिवगंगा से लोकसभा सांसद हैं। कीर्ति चिंदबरम ने अपनी याचिका में कहा है कि निचली अदालत ने रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री,दस्तावेजों और गवाहों के बयानों पर न्यायिक मन नहीं लगाया और आपराधिकता की अनुपस्थिति दिखाने वाले प्रमाणों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। याचिका में दावा किया गया है कि न तो कोई रिश्वत थी और न ही कोई साजिश, जैसा कि जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है।

23 दिसंबर 2025 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम और छह अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 और 9 के तहत आरोप तय किए थे। कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया पर्याप्त सामग्री मौजूद है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     अदालत ने किरायेदार की सारी दलीलें को दरकिनार करते हुए भवन स्वामी के पक्ष में दिया अपना फैसला, पोषणीयता के आभाव में वाद हुआ निरस्त      |     पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी     |     दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी     |     प्रतापगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ,मजदूरी के पैसे को लेकर मारपीट, घायल की मौत     |     फर्राटा पंखे में उतरे करंट से विवाहिता की मौत: प्रतापगढ़ में घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा     |     बहू ने करोड़पति ससुर की कराई हत्या : नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई     |     BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस     |     नोएडा का इंजीनियर मॉस्को में अरेस्ट:पत्नी ने CM योगी से लगाई गुहार     |     पानी से भरे गड्ढे में गिरी युवती, युवक ने बचाई जान; सोशल मीडिया से मिला परिवार     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000