दिल्ली में इस बार भी सातों सीटों पर विपक्ष सफाचट, AAP-कांग्रेस मिलकर भी भाजपा के सामने क्यों न टिकी? जानिए वजह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए दिल्लीवासी एक बार फिर से भाजपा के साथ खड़े हुए हैं। लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन के साथ आमने-सामने की लड़ाई में भाजपा की जीत का प्रमुख कारण दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य, मोदी की लोकप्रियता और भाजपा का मजबूत संगठन है। राजधानी में आवागमन सुगम करने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार ने मेरठ एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न व वेस्टर्न पेरिफेरल, द्वारका एक्सप्रेस-वे, प्रगति मैदान सुरंग सड़क सहित कई सड़कों का निर्माण कराया है। साथ ही मेट्रो के निर्माण कार्य में तेजी आई है। नमो ट्रेन एनसीआर की नई पहचान बन गई।

और क्या रही वजहें…

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र द्वारा दिल्ली को इलेक्ट्रिक बसें दी गईं। जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन और उस समय हुए विकास कार्यों का असर भी लोकसभा चुनाव में दिखा। पीएम मोदी ने अपनी चुनावी सभाओं में भी इन कार्यों को गिनाकर मजबूत राष्ट्र व भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा था।

दिल्ली वालों पर चला मोदी की लोकप्रियता का जादू…

इस बार भी दिल्लीवासियों पर मोदी की लोकप्रियता का जादू दिखा। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में उन्होंने दिल्ली में उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। प्रचंड गर्मी के बाद भी हजारों की संख्या में लोग उन्हें उत्साह के साथ सुनने पहुंचे थे। मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ विरोधियों पर तीखे प्रहार किए थे। उनकी चुनावी सभा का इन दोनों सीटों के साथ ही पूरी दिल्ली में पर दिखा।

पिछले कई माह से योजनाबद्ध तरीके से की तैयारी…

मजबूत संगठन से भाजपा प्रत्याशियों की जीत की राह आसान हो गई। पार्टी ने एकजुट होकर एक इकाई की तरह काम किया, जिसका परिणाम सामने है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में कई माह पहले से प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया था। प्रत्येक बूथ पर 11 और उससे अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखयों की टीम तैनात की गई।

पिछले वर्ष मई-जून में मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए अभियान चला और उसके बाद लाभार्थियों को जोड़ने के लिए कार्यक्रम शुरू किया गया। चुनाव व प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों की तैनाती व चुनाव प्रबंधन समितियों की घोषणा कर तैयारी शुरू कर दी थी।

मार्च के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की घोषणा…

मार्च के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की घोषणा की गई। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर अन्य सभी छह सांसदों का टिकट काटकर पार्टी ने संगठन से जुड़े लोगों को चुनाव मैदान में उतारा। पार्टी का यह दाव सफल रहा।

भुनाए थे ये मुद्दे…

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आई। योजनाबद्ध तरीके से छोटी बैठकों, नुक्कड़ सभाओं व जनसंपर्क से प्रचार शुरू कर अंतिम चरण में प्रधानमंत्री सहित अन्य बड़े नेताओं की रैली व रोड शो आयोजित कर भाजपा अपने पक्ष में हवा बनाने में सफल रही। अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, विश्व में भारत की मजबूत छवि सहित मोदी सरकार की अन्य उपलब्धियों को भाजपा के स्टार प्रचारकों व प्रत्याशियों ने प्रमुखता से उठाया।

भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर विपक्ष की राह की मुश्किल…

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी हुई आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया। आप व कांग्रेस के मिलकर चुनाव लड़ने पर प्रश्न खड़ा करते हुए भाजपा नेताओं ने इसे भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया। मुख्यमंत्री आवास में आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट इसके आरोप में केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार की गिरफ्तारी का मामला भी भाजपा नेताओं ने खूब उछाला। प्रचार के अंतिम दिनों में ये मुद्दे अधिक हावी रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बेटे की दूसरी शादी से परेशान बुजुर्ग पिता ने 6 साल के पोते की गला घोंटकर की हत्या     |     संतराम हत्याकांड में मंत्री नंदी बोले- ऐसी कार्रवाई होगी कि अपराधियों की सात पीढ़ियां रखेंगी याद     |     गाजीपुर में पकड़ी गई हेरोइन की बड़ी खेप, 2.43 करोड़ रुपये के माल समेत तस्कर को किया गिरफ्तार     |     2000 रुपयों के विवाद में फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या,आरोपी फरार     |     नुपुर शर्मा के बहराइच हिंसा पर विवादित बयान से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर मांगी माफी     |     होटल के कमरे में महिला को लेकर गया पुलिस का जवान, रूम के अंदर किया ऐसा काम, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल     |     बहराइच हिंसा में अब भाजपा विधायक ने दर्ज कराई एफआईआर, बीजेपी नगर अध्यक्ष समेत सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद केस दर्ज     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा; कार सवार तीन युवकों की हुई मौत,  दो अन्य गंभीर रूप से घायल     |     बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को मारी गोली हुई मौत     |     करवाचौथ पर चांद का इंतजार कर रहा था पति, तभी अचानक मिला पत्नी का पत्र, पढ़ते ही हुआ बेहोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000