मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली देश में इस बार भी संपन्न होंगे सात चरणों में लोकसभा चुनाव, 4 जून को आयेंगे परिणाम By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 17, 2024 1,040 नई दिल्ली। जिसका लोग इंतजार कर रहे थे, वह समय आ ही गया। लोकसभा चुनाव- 2024 की तारीखों का आज ऐलान कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू देशभर में 10.5 लाख से ज्यादा पोलिंग सेंटर। 55 लाख EVM से वोट डाले जायेंगे। पुरुष मतदाता- 49 करोड़ 72 लाख 31994, महिला मतदाता- 47 करोड़ 15 लाख 41888, लोकसभा चुनाव में ट्रांसजेंडर वोटर्स- 48 हजार 44, दिव्यांग वोटर्स- 88 लाख 35 हजार 449, जनसंख्या में मतदाता प्रतिशत- 66.76%, 18 से 19 साल के मतदाता- 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा। 100+ उम्र के मतदाता- 2 लाख 18 हजार। 2024 में 97 करोड़ वोटर्स, 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े। समाचार 1,040 Share