दो डोलियों के साथ तीन उठी अर्थियां परजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के मधवा जलालपुर गांव में मंगलवार को कोहराम मचा रहा। गांव के दो परिवारों में सोमवार रात शादी थी। रविवार को डोलियों के साथ जवान बेटों की अर्थियां उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा। बहराइच के जरवलरोड कस्बे में हुए सड़क हादसे में इसी गांव के तीन युवकों की मौत हो गई थी। मधवा जलालपुर गांव के दो परिवारों में रविवार को शादी थी। हादसे का शिकार हुए सूर्यप्रकाश त्रिवेदी (18-वर्ष) के पारिवारिक रिश्ते में बुआ की बरात आई थी। सूर्यप्रकाश ने घर के पास रहने वाले अपने दोस्त विकास चंद्र त्रिवेदी (30-वर्ष) के साथ शादी समारोह में खाना खाया और रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से निकल गए। इन दोनों का दोस्त विमलेश यादव (35-वर्ष) क्षेत्र के बरुवा नरेनपुर गांव अपनी ससुराल गया था। दोनों बाइक से वहां पहुंचे और विमलेश को भी साथ लेकर एक ही बाइक से बहराइच की ओर निकल गए। रात करीब 12 बजे गांव के प्रधान के पास जैसे ही बहराइच के जरवल रोड थाने से हादसे की सूचना पहुंची तो परिजन बदहवास हो गए। परिजनों के साथ कई गांव वाले चौपहिया व दोपहिया वाहनों से बहराइच के लिए रवाना हुए।

तीनों युवकों की मौत की सूचना से पूरे गांव में मातम पसर गया। मंगलवार को गमगीन माहौल में गांव के दो परिवारों से बरात विदा हुई। लोग युवकों के शव आने का इंतजार करते रहे। शाम चार बजे जैसे ही सूर्य प्रकाश व विमलेश के शव घर पहुंचे परिजनों की चीत्कार से गांव गूंज उठा। जिस गांव में कुछ देर पहले दो डोलियां उठी थीं, वहीं दो जवान बेटों की अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गई। पूरे दिन गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। विकास व विमलेश की पत्नी गहरे सदमे में हैं। विकास के एक तीन साल का पुत्र गोविंद भी है। इतना ही नहीं मंगलवार को विकास के परिवार से भी एक बरात गमगीन माहौल में रवाना हुई। विकास की मौत केजीएमयू लखनऊ पहुंचने से पहले हो गई। परिजन शव लेकर बाराबंकी चले गए। अब यहीं पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। सूर्यप्रकाश व विकास सोमवार रात जब दोस्त विमलेश यादव की ससुराल बरूवा नरेनपुर गए तो विमलेश की पत्नी रेनू ने उसे कहीं भी जाने से रोका था। रेनू ने विमलेश को बाइक की चाभी नहीं दी थी। लेकिन कोई नहीं माना और तीनों एक की बाइक से चल दिए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000