भीषण आग में तीन मकान जलकर खाक, अंदर सो रहा किसान जिंदा जलकर हुई मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा में भीषण आग में तीन मकान जलकर खाक हो गए। इस आग में एक किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई. फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सक्तापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

गांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 50 वर्षीय किसान सूरज राठौर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के समय सूरज राठौर अपने घर में अकेले सो रहे थे, जबकि आसपास के अन्य घरों में मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय अचानक एक घर से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि सूरज राठौर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाया।

देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया और सूरज राठौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नर्मदानगर पुलिस, तहसीलदार और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचाआग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई

आग बुझाने के लिए मूंदी, पुनासा, ओंकारेश्वर और संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट से कुल 6 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचींदमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायाइस भीषण आग में तीनों मकानों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया

ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ हैप्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही हैहादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल हैमृतक सूरज राठौर किसान थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे

प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया हैतहसील प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा प्रदान किया जा सकेइस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में अग्नि सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था की गंभीरता को उजागर कर दिया है

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000