भाई की हत्या का बदला लेने के लिए ट्रक चालक और क्लीनर को गोली मारी थी गोली , पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपी  को किया गिरफ्तार

सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र में 9 नवंबर को पंचकूला-देहरादून हाइवे पर ट्रक चालक शोएब और क्लीनर हुसनैन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 13 नवंबर की रात सिड़की-लाखनौर मार्ग पर चेकिंग के दौरान इन बदमाशों का पीछा किया। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने कार भगाने की कोशिश की।

जब पुलिस ने इन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान शादाब उर्फ सोनू और आमिर के रूप में हुई, दोनों मौसेरे भाई हैं। शादाब पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

डबल मर्डर के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार…

पुलिस की जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते इन आरोपियों ने 9 नवंबर को ट्रक चालक शोएब और क्लीनर हुसनैन की हत्या की योजना बनाई थी। आरोपियों का दावा है कि 2023 में उनके एक भाई की मौत का जिम्मेदार वो इन दोनों को मानते थे। इसी वजह से उन्होंने पंचकूला-देहरादून हाईवे पर ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया और दोनों पर गोलियां चलाईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी…

आरोपियों के पास से पुलिस को एक पिस्तौल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार बरामद हुई है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि इस मामले मुकदमा दर्ज है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000