प्रतापगढ़उत्तरप्रदेश प्रतापगढ़ में टेंपो चालक की धारदार हथियार से हत्या, सवारी बैठाकर गया था हथिगवां की तरफ By Khulasa India News Desk Last updated Nov 13, 2024 487 प्रतापगढ़ हथिगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक टेंपो चालक की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हथिगवां थाना क्षेत्र के बरना गांव में एक व्यक्ति की पेचकस से घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घायलावस्था में सड़क के किनारे मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहंडौर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह टैंपो चलाता था। मंगलवार की रात को सवारियों को बैठाकर हथिगवां की ओर निकला था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अपराध 487 Share