भतीजे को रास्ते से हटाने के लिए चाचा ने पहने लड़कियों वाले कपड़े और फिर ऐसे की वारदात

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में सुई-धागे के सेल्समैन शीशपाल की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए शीशपाल के चाचा रामेश्वर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 7 नवंबर की रात की है, जब शीशपाल की लाश गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे के पास से बरामद हुई थी। उसके शरीर पर चाकू के घाव और गला घोंटने के निशान पाए गए थे।

परिवार के अंदर पनप रहा था गुस्सा…

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि शीशपाल का अपने परिवार के साथ व्यवहार बेहद खराब था। वह शराब का आदी था और अक्सर अपने माता-पिता और चाचा के साथ दुर्व्यवहार करता था। यहां तक कि उसने अपनी बहन के साथ भी अश्लील हरकत की थी। इन घटनाओं के कारण परिवार के सदस्यों में उसके प्रति गहरा आक्रोश था। इस गुस्से के चलते शीशपाल के चाचा रामेश्वर ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

चाचा ने पहने लड़ियों वाले कपड़े… 

रामेश्वर ने अलीगढ़ निवासी शैलेंद्र को एक लाख रुपये की सुपारी देकर शीशपाल की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत, शैलेंद्र ने अपनी पत्नी की तस्वीर को वॉट्सऐप की डिस्प्ले पिक्चर पर लगाकर शीशपाल से दोस्ती बढ़ाई। घटना वाले दिन, शैलेंद्र ने अपने साथियों विवेक और पुष्पेंद्र के साथ मिलकर शीशपाल को एक सुनसान खेत में बुलाया। यहां, शैलेंद्र ने महिलाओं का वेश धारण कर दुपट्टा ओढ़ा, ताकि शीशपाल को फंसाया जा सके। शीशपाल के वहां पहुंचते ही तीनों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…

डिबाई पुलिस और देहात एसओजी की संयुक्त टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर शीशपाल के चाचा रामेश्वर सहित सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 12 हजार रुपये नकद, एक तमंचा, अवैध चाकू, जला हुआ मोबाइल फोन और मृतक की शर्ट बरामद की है। एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार ने जानकारी दी कि चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस अपराध में और लोग भी शामिल थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000