महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 4 किसानों की मौत, 2 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में गणेशोत्सव की धूम के बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। जहां खेत में काम कर रहे चार किसानों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी किसान बिजली के तार के संपर्क में आ गये थे। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। यह घटना चंद्रपुर के ब्रम्हपुरी तालुका के गणेशपुर गांव में हुई। बिजली के तारों की चपेट में आने से चार किसानों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित खेत में खाद डालने गए थे। बताया जा रहा है कि फसलों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए खेत की बाड़ में बिजली की आपूर्ति की गई थी। इसी के चलते यह दर्दनाक हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों में हुई भारी बारिश के कारण बिजली के तार खेतों में गिर गये। फ़िलहाल घटना की जांच चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना ब्रम्हपुरी तालुका के गणेशपुर (मेंडकी) की है। मृतकों की पहचान पुंडलिक मानकर, प्रकाश राऊत, युवराज डोंगरे और नानाजी राऊत के तौर पर हुई हैं।

सभी किसान बुधवार सुबह प्रकाश राउत के खेत में खाद डालने गए थे। लेकिन खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। दरअसल खेत के पास ही जंगल है। प्रारंभिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए बाड़ में करंट छोड़े जाने के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना में दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उनकी हालत में सुधार होने पर पुलिस उनका बयान दर्ज करेगी और फिर घटना के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी। इस बीच स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000