4 लोगों को कुचलने वाले ट्रक व एम्बुलेस से ले जाते शव राजस्थान दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क के किनारे खड़े चार लोगों को ट्रक ने कुचला हुई मौत By Khulasa India News Desk On Oct 15, 2024 214 जयपुर। जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कुचल दिया जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना पुलिस थाना (पश्चिम) के थानाधिकारी जयदेव सिंह ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात हुआ जब चार लोग काम के बाद अपने घर जाने के लिए मुरलीपुरा इलाके में 200 फुट बाईपास पर खड़े थे तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जयदेव ने बताया कि मृतकों में लालचंद बुनकर (55), जगदीश प्रसाद गुर्जर (45), शंकर लाल गुर्जर (48) शामिल हैं ये सभी चंदवाजी इलाके के रहने वाले थे। चौथे मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि चारों मुरलीपुरा में ट्रकों में माल चढ़ाने-उतारने का काम करते थे। सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना 214 Share