खाई में गिरी स्कॉर्पियो उत्तराखंड दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा स्कॉर्पियो वाहन, तीन लोगों की हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated Oct 7, 2024 323 पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जाजरदेवल थाना क्षेत्र के कनारी-पाभै मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को कनारी-पाभै मोटर मार्ग में एक स्कॉर्पियो वाहन संख्या UK 05 TA-3128 अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में तीन लोग सवार थे। और तीनों की ही जान चले गई। हादसे की सूचना पर जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे की नेतृत्व में पुलिस, फायर और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान महेन्द्र नगरकोटी (55) पुत्र दया किशन नगरकोटी, निवासी मखौलिया गांव, कैलाश कापड़ी (48) पुत्र मथुरा दत्त, निवासी दौला और अनिल नगरकोटी (34) पुत्र जगदीश नगरकोटी, निवासी दौला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए शवों को मोर्चरी भेज दिया है।। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना 323 Share