दो पत्नियों के बीच ऐसा फंसा बेरोजगार पति, रच डाली अपनी ही मौत की झूठी कहानी

दो पत्नियों के बीच फंसे एक पति ने अपनी ही मौत की झूठी कहानी रच डाली। करीब 19 दिन तक उत्तराखंड पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही और वह दिल्ली में चोरी-छिपे रह रहा था। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।अब पुलिस युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। जांच में पता चला है कि दो शादी और बेरोजगारी से युवक काफी परेशान था। साथ ही वह दूसरे पत्नी से छुटकारा भी चाहता था, इसलिए उसने अपनी मौत का झूठा ड्रामा रचा था।दक्षिण दिल्ली के समालखा गांव में रहने वाला मनोज कुमार अपनी पत्नी के साथ अल्मोड़ा के रानीखेत में रह रहा था, जो कि टीचर है। मनोज 8 दिसंबर को किसी काम से नैनीताल गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। पति के घर नहीं लौटने पर पत्नी काफी परेशान हो गई। उसने मनोज से संपर्क करने की कोशिश भी की। हालांकि, उसका फोन बंद आया। 9 दिसंबर को पत्नी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई।

खाई में पड़ी मिली स्कूटी

इसी बीच पुलिस को मनोज की स्कूटी बागेश्वर जिले के पन्याली के पास खाई में पड़ी मिली। घटना को पुलिस हादसा या फिर किसी जंगली जानवर का हमला मानकर चल रही थी। स्कूटी को मिल गई थी, लेकिन मनोज का अभी भी कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने युवक को सर्विलांस पर लगा रहा था। करीब 19 दिन तक पुलिस ने उसकी तलाश जारी रखी। इस बीच उसके मोबाइल की लोकेशन शुक्रवार को दिल्ली के बिजवासन इलाके में ट्रेस हुई।

साल 209 में की थी दूसरी शादी

उत्तराखंड पुलिस ने तुरंत उसे सकुशल बरामद कर दिल्ली में परिजनों को सौंप दिया। जानकारी देते हुए पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मनोज दिल्ली में चोरी छिपकर रह रहा था। उसने दूसरे धर्म की लड़की से लव मैरिज की थी, जिससे एक बेटा भी है। बाद में माता-पिता ने उसका दूसरी शादी साल 2019 में एक टीचर युवती से करा दी थी। इससे भी उसे बेटा है। दोनों पत्नी पत्नियों को पति की दो शादी की जानकारी नहीं थी। मनोज अपनी दूसरी पत्नी से पीछा छुड़वाना चाहता था। इसलिए उसने अपनी मौत की झूठी कहानी रची थी। वह स्कूटी को खाई में फेंक कर दिल्ली आ गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000