दिल्ली जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण हादसा; 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवानों की हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated May 4, 2025 173 जम्मू। रविवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर जाने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था, जब बैटरी चश्मा के पास सुबह करीब 11.30 बजे यह दुर्घटना हुई। हादसे में तीन जवानों की हो गई मौत… सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया और वाहन में सवार तीन जवान मौके पर ही मृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है और उनके शवों को खाई से निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण वाहन क्षतिग्रस्त होकर धातु के ढेर में तब्दील हो गया। दुर्घटना 173 Share