बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में हुई मौत

उत्तर प्रदेश सीतापुर के कोतवाली इलाके में बाइक से बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे दो भाइयों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था गंभीर चोट आने के चलते उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात इलाके के मोहल्ला इस्माइलपुर निवासी कुणाल मौर्य (18) अपने साथी नैपालापुर निवासी आदित्य (18) के साथ बाइक से महोली अपने रिश्तेदारों के पास शादी का कार्ड देने के लिए जा रहे थे। रविवार देर शाम महोली इलाके में रिछाही चौकी क्षेत्र में हाईवे पर प्रीतमपुर मोड़ के पास एक डीसीएम ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद डीसीएम चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। इधर हेमपुर क्रॉसिंग के पास से डीसीएम को पकड़ लिया गया लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि मृतकों के पास से शादी के कार्ड मिले हैं। परिजनों को सूचना कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चौकी इंचार्ज रिछाई मनोज सिंह ने बताया कि मृतक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे। आदित्य की बहन की शादी 21 मई को होनी थी। उसके पिता नहीं थे। इसलिए सारी जिम्मेदारी आदित्य पर ही थी। वही कुणाल अपने माता पिता की अकेली संतान था। घटना के बाद से दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000