बाइक सवार बदमाशों ने मंदिर से लौटते समय भाजपा नेता की गोली मारकर की हत्या

गुजरात में एक भाजपा के एक बड़े नेता को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आज सुबह बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वलसाड जिले के राता इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता शैलेष पटेल सोमवार सुबह अपनी पत्नी के साथ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोगों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।  पुलिस ने बताया कि बीजेपी के उपाध्यक्ष शैलेष पटेल अपने परिवार के साथ सुबह दर्शन के लिए शिव मंदिर गये थे। दर्शन के बाद अपने घर के लिए निकल रहे थे, उसी वक्त बाइक सवार बदमाशों ने शैलेष पटेल पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी।

परिवार वालों ने शव लेने से किया इनकार…

परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिवार का कहना है कि इस पूरे मामले में जब तक न्याय नहीं मिलता और आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिवार वालों का कहना है कि जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले का खुलासा नहीं हो जाता तबतक वह अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। हालांकि, पुलिस परिजनों को समझाने का काम कर रही है।

हर सोमवार को मंदिर जाते थे शैलेष पटेल…

भाजपा नेता की हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक शैलेष पटेल हर सोमवार को अपनी पत्नी के साथ शिव मंदिर में दर्शन के लिए जाते थे। सोमवार की सुबह 7.15 बजे  वो अपनी पत्नी के साथ शिव मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन कर वह गाड़ी में बैठकर पत्नी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसपर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पत्नी दौड़ते हुए वहां पहुंची तो पति की मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000