सोते समय रात में घर की कच्ची एवं जर्जर दीवार गिरने से मां बेटी सहित दो की मौत जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि में लोगों के सोते समय घर की कच्ची दीवार गिरने से मां बेटी सहित दो लोगों की मौत हो गई है जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे परमेश्वरी मजरे घाटमपुर गांव के रहने वाले ओम प्रकाश का परिवार शुक्रवार की शाम को प्रतिदिन की भांति भोजन कर अपने-अपने जगह पर सोने चला गया।

जब पूरा परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव गहरी नींद में सो रहा था तभी रात्रि लगभग 3:30 बजे घर की कच्ची जर्जर दीवार अचानक भर भराकर गिर पड़ी। वहीं पर सो रही ओमप्रकाश की पत्नी कमलेश कुमारी सहित उनके दो बच्चे दीवाल की चपेट में आ गए। दीवाल गिरने की तेज आवाज सुनकर घर वाले सहित आसपास के लोग दौड़े। मिट्टी हटाकर किसी तरह से तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। आनन फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने कमलेश कुमारी (32) पत्नी ओमप्रकाश और आँशी (7) पुत्री ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दीपांशु को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एक साथ मां बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। छोटे-छोटे बच्चों के सर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।

इस घटना के संबंध में जामो थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक मां बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक कमलेश कुमारी के पांच बच्चे हैं। जिसमें दीपक(12) शिवानी(10) दीपांशु (9), दीपांशी (4) के साथ ही साथ मृतक आँशी (7) भी शामिल है। राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया है जल्दी ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000