करोल बाग में भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, चार लोगों की हुई मौत, कई लोग हुए घायल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक मकान ढहने बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हैं। इससे पहले आज सुबह इलाके में इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया जिसके बाद कुल 18 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें से 4 की मौत हो गई है जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। 11 लोगों का इलाज फिलहाल जारी है और 1 व्यक्ति को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृतकों की पहचान अमन (12 वर्ष), मुकीम (25 वर्ष), मुजीब (18 वर्ष), मोसिन (26 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले थे। मुकीम, मुजीब और मोसिन महिलाओं की चप्पल बनाने का काम करते थे जबकि अमन उनसे मिलने आया हुआ था।

इससे पहले हादसा होने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता के लिए पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी हैं। दिल्ली फायर ब्रिगेड को आज सुबह 9.11 बजे इमारत ढहने के संबंध में कॉल आई। यह हादसा ऐसे वक्त में हुआ है, जब राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश जारी है। बता दें कि ढहने वाली बिल्डिंग करीब 25 वर्ग गज क्षेत्र में फैली हुई थी, जो पुरानी थी। पिछले महीने इसी तरह की एक घटना में, दिल्ली के मॉडल टाउन में भारी बारिश के दौरान पुनर्निर्माण के लिए ध्वस्त की जा रही एक जर्जर इमारत के ढहने से तीन लोग घायल हो गए थे।

सीएमआतिशी ने जताया दुख…

दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री आतिशी ने घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “करोल बाग इलाके में मकान गिरने का ये हादसा बेहद दुखद है। मैंने जिला अधिकारी को आदेश दिए हैं कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें, कोई घायल है तो उसका इलाज कराएं और इस हादसे के कारणों का पता लगाएं। हादसे को लेकर निगम मेयर से भी बात हुई हैं। इस साल बहुत बारिश हुई है, सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील है कि निर्माण से जुड़े किसी भी हादसे की कोई भी आशंका हो तो तुरंत प्रशासन और निगम को बताएँ, सरकार तुरंत आपकी मदद करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000