हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से दो लकड़ी की दुकानों में लगी आग,लाखों का हुआ नुकसान

म‌ऊ। ठंड के मौसम में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बुधवार देर रात घोसी कोतवाली के अमिला नगर पंचायत के थानीदास मोड़ के पास दो लकड़ी की दुकानों में आग लग गई, जिससे दो दुकानों में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। आग दुकान के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से लगी। बता दें कि 72 घंटे में आग लगने की ये तीसरी घटना है।अब तक कोई जनहानि नहीं हुआ है,लेकिन 20 लाख रूपये से अधिक की संपति का नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार अमिला नगर पंचायत क्षेत्र के रामानंद नगर के रहने वाले सिद्धनाथ विश्वकर्मा और नीरज विश्वकर्मा की थानीदास मोड़ पर लकड़ी की दुकान है।बुधवार देर रात 11 बजे दुकान के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से दोनों दुकानोें में आग लग गई।आग लगने की जानकारी पास पड़ोस के लोगों ने दुकान मालिक सिद्धनाथ और नीरज को दिया।मौके पर पहुंचने से पहले ग्रमीणों ने मुख्य दरवाजे को तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन की लपटें तेज और विकराल होती जा रही थी।आग लगने की सूचना पर दोनों मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी,लेकिन सूचना मिलने के बाद दो घंटे देर से पहुंचे अग्निशमन विभाग के जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकानदार सिध्दनाथ विश्वकर्मा और नीरज विश्वकर्मा ने बताया कि आग लगने से दो लाख की कीमती लकड़ी,एक जरनेटर, दो कटर मशीन,छः ग्लेंडर मशीन,छः रन्दा मशीन,पांच ड्रिल मशीन, एक हजार पीस ईंट भट्ठे का बना हुआ सांचा जलकर खाक हो गया।जिसकी कीमत करीब पांच लाख रूपये थी। बता दें कि आग लगने की 72 घंटे में तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बीते मंगलवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के नोमानी कटरा में साड़ी की दुकान में आग लगने से लगभग दस लाख रूपये का सामान जल गया था।आग शार्ट सर्किट से लगी थी।वहीं बुधवार की शाम कोपागंज के फैजुल्लाहपुर गांव में दो मंजिला निर्माणाधीन घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसमें लगभग पांच लाख रूपये का सामान जल गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000