टीयूवी की टक्कर के बाद बाइक जलकर हुई ख़ाक उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ हाईवे पर टीयूवी कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद बाइक में लगी आग जलकर हुई ख़ाक By Khulasa India News Desk Last updated Nov 27, 2024 481 वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर बुधवार की सुबह सेनापुर में बेकाबू टीयूवी बाइक ने एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर दी। हादसे में जौनपुर के रहने वाले बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमे आग लग गई। माैके पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। कंधई थाना क्षेत्र के दलापुर सरायभीमसेन निवासी टीयूवी कार चालक बृजेश यादव पट्टी कोतवाली के चांदपुर अपनी ससुराल से साली की सगाई में मछली शहर जौनपुर की ओर जा रहे थे। कार में बृजेश को लेकर पांच लोग सवार थे। जब उनकी कार सेनापुर के करीब पहुंची। अचानक एक बाइक सवार को बचाने के लिए कार चालक बृजेश सड़क के दाहिनी ओर वाहन लेकर चला गया। सामने से आए जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर निवासी फजल (33) व अयान अंसारी (30) की बाइक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार करीब 60 फिट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बाइक में आग लग चुकी थी। करीब 50 मीटर दूर तक बाइक का पहिया व दूसरे कलपुर्जे जाकर गिरे थे। सूचना मिलने पर फतनपुर पुलिस व सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी पहुंचे। बाइक में लगी आग फायरब्रिगेड की टीम ने बुझाया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दोनों मऊआइमा रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। खबर मिलने पर परिजन भी पहुंचे। बाद में दोनों को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस टीयूवी कार को थाने उठा ले गई। सीओ रानीगंज ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना 481 Share