15 लाख का इनामी नक्सली कमांडर छोटू खरवार की हत्या, लातेहार में वर्चस्व की जंग में मारा गया

रांची। झारखंड के लातेहार में 15 लाख रुपए के इनामी माओवादी नक्सली कमांडर छोटू खरवार की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि छोटू लातेहार के नावाडीह इलाके में मंगलवार की रात नक्सलियों के बीच वर्चस्व की जंग में मारा गया है। लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला सहित कई जिलों में छोटू लंबे समय से आतंक का पर्याय बना हुआ था। वह 100 से भी अधिक वारदातों में वांटेड था। पुलिस ने उसकी लाश बरामद कर ली है।

झारखंड पुलिस और एनआईए की ओर इनाम की घोषणा…

झारखंड पुलिस ने उसपर जहां 15 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था, वहीं नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी एनआईए ने भी उसे मोस्ट वांटेड नक्सलियों की सूची रखते हुए तीन लाख के इनाम की घोषणा की थी।

अगस्त में पुलिस ने घर पर चिपकाया था पोस्टर…

छोटू खरवार लातेहार के छिपादोहर सिकिद गांव का रहने वाला था। वह भाकपा माओवादी संगठन की रीजनल कमेटी का मेंबर था और संगठन में सुजीत जी के नाम से भी जाना जाता था। अगस्त में उसके घर पर पुलिस ने पोस्टर चिपकाया था और उसे 30 दिन के अंदर न्यायालय में पेश होने को कहा गया था।

ऑपरेशन ऑक्टोपस में भाग निकला…

झारखंड में नक्सलियों के सबसे बड़े गढ़ बूढ़ापहाड़ में पिछले साल जब सुरक्षा बलों और पुलिस ने ऑपरेशन ऑक्टोपस चलाया था, तो वहां से कई नक्सली भाग खड़े हुए थे। छोटू खरवार भी इन्हीं में एक था। वह कोयल और शंख जोन में संगठन के विस्तार में जुटा था। छोटू ने हत्या, रंगदारी एवं लेवी वसूली, विस्फोट, आगजनी, गोलीबारी, पुलिस पर हमले सहित कई वारदातों को अंजाम दिया था। हाल में उसने लातेहार के छिपादोहर के इलाके में एक दैनिक वेतन भोगी कर्मी की हत्या कर दी थी।

साल-2018 में एनआईए ने केस टेकओवर किया…

साल-2016 में लातेहार के बालूमाथ थाने की पुलिस ने सहारा इंडिया के मैनेजर चंदन कुमार के पास से 3 लाख रुपए बरामद किए थे। मैनेजर ने पुलिस से कहा था कि पैसे छोटू खेरवार के हैं। उसके पास से छोटू के 26 लाख रुपए के निवेश का डिपॉजिट स्लिप भी पुलिस को मिला था। 19 जनवरी साल-2018 को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने केस टेकओवर किया था। पुलिस ने नक्सलियों का पैसा निवेश कराने के मामले में उसकी पत्नी ललिता देवी को 19 अक्टूबर साल-2019 को गिरफ्तार किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000