स्कूल में यूकेजी की छात्रा को आया हार्ट अटैक कक्षा में पढ़ते समय बिगड़ी तबीयत, अचानक हुई बेहोश परिजनों के सामने तोड़ा दम

अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव शकरगड़ी निवासी किसान तनवीर की बेटी इफत 5 वर्षीय की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पास के ही एक निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। शनिवार दोपहर कक्षा में पढ़ाई के दौरान छात्रा की हालत बिगड़ी थी। छात्रा को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। गांव शकरगड़ी निवासी तनवीर की बेटी इफत पास के ही गांव हाकमपुर में एक निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। शनिवार को वह स्कूल गई थी। दोपहर में छुट्टी से कुछ पहले कक्षा में पढ़ाई के दौरान इफत की हालत बिगड़ गई।

छात्रा को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। शिक्षकों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। छात्रा को बेहोशी की हालत में पास के ही निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर परिजन छात्रा को गजरौला ले गए। जहां शनिवार शाम चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार चिकित्सक ने छात्रा की मौत हार्ट अटैक से होना बताया है। छात्रा तीन भाई-बहनों में बड़ी थी। हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि मासूम बच्ची की हार्ट अटैक होने का कोई मामला अस्पताल नहीं पहुंचा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000