मदरसे में छुट्टी हो जाए इसलिए तीन छात्रों ने 5 साल के बच्चे की कर दी हत्या 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित मदरसे में पढ़ने वाले पांच वर्षीय लड़के की कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत के मामले में पुलिस ने नौ से 11 साल के तीन छात्रों को हिरासत में लिया है। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि लड़के की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गर्दन, पेट और कमर के आसपास छाले की बात सामने आई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि लड़के को कई अंदरूनी चोटें भी थीं। उसका यकृत फट गया था और पेट और दाहिने फेफड़े से खून बह रहा था। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच में पता चला कि उसे अन्य सहपाठियों ने पीटा था, जिन्हें पकड़ लिया गया है।

तो ये है हत्या की वजह…

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना के अलग-अलग कारण बताए हैं। एक आरोपी के बयान के अनुसार पीड़ित ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इसी कारण उससे झगड़ा हुआ। जबकि दूसरे ने दावा किया कि उन्होंने उसे यह सोचकर पीटा की उसकी मौत के कारण मदरसे में छुट्टी कर दी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि सीसीटीवी फुटेज से निष्कर्षों की पुष्टि हुई है और पुलिस इसमें अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उसे शुक्रवार रात नौ बजकर 52 मिनट पर बृजपुरी मदरसे में एक लड़के की मौत की सूचना मिली थी।

मदरसा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग…

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “शुक्रवार शाम छह बजकर 30 मिनट पर लड़के की मां को सूचना मिली कि उसका बेटा बीमार है। वह उसे बृजपुरी के एक निजी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.” वह अपने बेटे के शव को लेकर मदरसे लौटी, जहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों ने शव को मदरसे के बाहर सड़क पर रख दिया और मदरसा प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जीटीबी अस्पताल के शवगृह ले गई तथा भीड़ को जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।

पांच महीने से पढ़ रहा था बच्चा…

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा पिछले पांच महीने से मदरसे में पढ़ रहा था। लड़के का पिता उत्तर प्रदेश में रहता है। महीने में एक बार यहां आता है. दंपति के दो और बच्चे हैं, जो मां के साथ रहते हैं। दयालपुर मदरसे के प्रधानाचार्य हाजी दीन मोहम्मद हैं। मदरसे में लगभग 250 लड़के पढ़ते हैं। पुलिस ने बताया कि इनमें से 150 दिल्ली से बाहर के हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000