उमेश पाल हत्याकांड:शूटर साबिर और अरमान के खिलाफ भी शुरू हो सकती कुर्की की कार्रवाई,पुलिस को कोर्ट से अनुमति का इंतजार

प्रयागराज। देश का चर्चित प्रयागराज का उमेश पाल हत्याकांड में शामिल पांच लाख का इनामी शूटर साबिर और अरमान के खिलाफ भी कुर्की की कार्रवाई शुरू हो सकती है। पुलिस कोर्ट से अनुमति मिलने का इंतजार कर रही है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से दोनों फरारी काट रहे हैं। हत्याकांड के समय अरमान सीसीटीवी में कैद हुआ था और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के साथ मोटरसाइकिल से भागते हुए दिखाई दिया था। कुख्यात माफिया रहे अतीक अहमद का शूटर शाबिर बेहद करीबी है। शाबिर लेडी डॉन शाइस्ता परवीन के साथ कई बार देखा गया है।

कुख्यात माफिया रहे अतीक अहमद की बेगम लेडी डॉन शाइस्ता परवीन और पांच लाख का इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर दोनों के मकानों पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गई है। इसके बाद शूटर साबिर और अरमान के मकान की पुलिस कुर्की करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही अतीक के भाई माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब के मकान पर भी नोटिस चस्पा की जा सकती है। यह सभी फरारी काट रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

शाइस्ता परवीन के बाद मंगलवार को पांच लाख का इनामी बमबाज गुुड्डू मुस्लिम के घर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में पांच महीने से फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम के शिवकुटी स्थित घर के बाहर मुनादी भी कराई।इस दौरान घोषणा भी की गई कि तय अवधि में गुड्डू मुस्लिम हाजिर नहीं होता है तो कोर्ट से अनुमति लेकर उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम दोपहर में शिवकुटी के लाला की सराय स्थित गुड्डू मुस्लिम के पैतृक घर पर पहुंची। यहां ढोल बजवाकर मुनादी कराई गई और फिर दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया गया। इस दौरान धूमनगंज के साथ शिवकुटी पुलिस भी मौजूद रही।

बमबाज गुड्डू मुस्लिम का पैतृक घर लाला की सराय में है,लेकिन उमेश पाल हत्याकांड से पहले चकिया में रहने लगा था।ये वही घर है जहां असलहों की तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाने को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी कुछ महीनों पहले नोटिस चस्पा किया था। बरहाल इस घर में ताला लटका हुआ है। एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि गुड्डू मुस्लिम के घर पर कुर्की की कार्रवाई से संबंधित नोटिस चस्पा किया गया है। अब अन्य फरार आरोपियों रूबी उर्फ जैनब, आयशा नूरी, साबिर व अरमान के घरों पर नोटिस चस्पा किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000