उमेश पाल हत्याकांड: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का मुस्लिम हॉस्टल खाली कराने के बाद, किया गया सील

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम छात्रावास से सदाकत खान को गिरफ्तार किए जाने के एक सप्ताह बाद इसे सोमवार को खाली कराकर सील कर दिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी. एसीपी शिवकुटी राजेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को मुस्लिम छात्रावास को खाली कराकर सील कर दिया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम छात्रावास के अधीक्षक डाक्टर इरफान अहमद खान की ओर से छात्रों के लिए रविवार को जारी आवश्यक सूचना में कहा गया कि “पांच मार्च, 2023 को हॉस्टल प्राधिकरण की बैठक में फैसला किया गया कि वर्तमान हालात को देखते हुए छह मार्च, 2023 को सभी छात्र अपने सामान के साथ हॉस्टल खाली कर दें। इस नोटिस में कहा गया है, “छह मार्च, 2023 से ईद तक यह बंद रहेगा. अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। मुस्लिम छात्रावास के अधीक्षक डाक्टर इरफान अहमद खान ने बताया कि अन्य छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से सोमवार को हॉस्टल खाली कराके इसे सील कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि उमेश पाल हत्याकांड के षड़यंत्र में गाजीपुर निवासी सदाकत खान पुत्र शमशाद खान का भी नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद 27 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के मुताबिक, सदाकत ने काफी महत्वपूर्ण सूचनाएं दी हैं। सदाकत ने मुस्लिम छात्रावास में कमरा ले रखा था और उसने अपने कमरे में साजिश किए जाने की बात बताई थी। शर्मा ने बताया था कि सदाकत खान ने इस षड़यंत्र में शामिल कुछ लोगों के नाम बताए और व्हाट्सएप जरिए की गई काल की जानकारी इन्होंने दी। पुलिस की टीम इनके कमरों की तलाशी की गई, जहां से कुछ चीजें बरामद हुई हैं। पिछले 24 फरवरी को धूमनगंज थाना क्षेत्र में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000