UP: करोड़ों की कोठी, अंदर 2 सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव मिलने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर स्थित एक कोठी में दो बुजुर्ग सगी बहनों के शव बरामद हुए। दोनों शव करीब चार से पांच दिन पुराने बताए जा रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बहनों ने शादी नहीं की थी। घर पर अकेले रहती थीं। किसी से बात भी नहीं करती थीं। कभी कभार मार्केट जाते दिखाई दे जाती थीं।

अर्जुन नगर की एक कोठी की दो सगी बहनें मधु (70) और ऋतु (65) एक साथ रहती थीं। मधु सरकारी विभाग में नर्सिंग से रिटायर थीं, जबकि ऋतु नवोदय विद्यालय से जुड़ी थीं। दो मंजिला कोठी में ग्राउंड फ्लोर पर किराएदार और फर्स्ट फ्लोर दोनों बहनें रहती थीं। किराएदार चार दिन पहले बाहर गए थे। कोठी में दोनों बहनें अकेली थीं। गुरुवार को जब किराएदार वापस घर पर पहुंचे तो उन्हें फर्स्ट फ्लोर से अजीब से दुर्गंध आना महसूस हुई। जब उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो कमरा बंद था।

सोफे पर पड़े थे दोनों महिलाओं के शव

किराएदार ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे का ताला ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई ।अंदर का नजारा देख पुलिस दंग रह गई। बड़ी बहन मधु और छोटी बहन ऋतु का शव सोफे पर पड़ा हुआ था। साथ ही शवों से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस हालत में दोनों शव मिले और उनमें से दुर्गंध आ रही थी, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों बहनों की मौत चार से पांच दिन पहले हो गई थी।

घर पर अकेली रहती थीं दोनों बहनें

स्थानीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि दोनों बहन कई सालों से अकेली रह रही थीं। सामान लेने के लिए ही बाहर निकलती थीं। दोनों बहनों ने शादी नहीं की थी और आसपास के लोगों से बात भी नहीं करती थीं। वहीं ये भी पता चला कि दोनों बहनें जिस कोठी में रहती थीं, उसकी कीमत करोड़ों में थी। ऐसे में इन्होंने सुसाइड किया है या इनकी किसी ने हत्या की है। ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। इस संबंध में डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि दो बुजुर्ग महिलाओं के शव मिले हैं। मौत का कारण जानने के प्रयास किए जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000