UP: लड़की को अकेला देखकर छेड़ा, लोगों ने पकड़ा और खंभे से बांधकर पीटा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थानीय लोगों ने मनचलों को ऐसा सबक सिखाया कि अगली बार से वह किसी लड़की को देखकर कोई गलत ख्याल शायद ही अपने दिमाग में लाएंगे। बताया जा रहा है कि यहां पर कुछ मनचलों ने एक लड़की को अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। स्थानीय लोगों को पता चला तो उन्होंने मनचलों को पकड़ने की कोशिश की। उनमें से एक पकड़ में आ गया जिसके बाद उसे खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बाराबंकी के सुबेहा नगर पंचायत का है। काशीराम कालोनी इलाके में दो मनचले पहुंचे और हैडपंप पर एक लड़की को देखकर अश्लील हरकतें करने लगे। मनचले जब हरकत कर रहे थे तो एक पड़ोस में रहने वाली महिला ने देख लिया। इसके बाद महिला ने शोर मचा दिया और इकट्ठा हुए लोगों सो मनचलों को पकड़ने को कहा।

एक भाग निकला, दूसरा आया पकड़ में

इकट्ठा हुए लोगों ने तुरंत मनचलों को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई। मनचलों ने लोगों को आता देखकर भागने की कोशिश की। मनचलों में से एक तो भाग निकला लेकिन, दूसरा पकड़ में आ गया। ग्रामीणों ने मनचले को पकड़ कर खंभे से बांध दिया और इसके बाद सुबेहा पुलस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने किया केस दर्ज

पुलिस की गिरफ्त में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम शिवा पुत्र रामजगन है। वह रसूलपुर मजरे सिधियांवा गांव का रहने वाला है। सुबेहा थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस दूसरे मनचले की तलाश में जुटी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है और दूसरे साथी का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000