‘यूपी में का बा….’ पर मचा हंगामा तो बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने दिया स्‍पष्‍टीकरण

अखिलेश यादव को भाया बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का गाना, यूपी में का बा… गाने पर उत्तर प्रदेश में मचा सियासी घमासान…

वाराणसी। बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने चुनावी लोकगीत ‘यूपी में का बा…’ को लेकर आजकल इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को बनारस आई नेहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं पार्टी बनाने या गिराने के लिए नहीं गाती हूं। लोग कहते हैं कि आप जो भी गाती हैं, उससे विपक्ष को सीधा फायदा होता है। जाहिर सी बात है कि जनता विपक्ष की भूमिका में ही होती है। हर विपक्षी पार्टी भी जनता के ही मुद्दों को लेकर सामने आती है। मैं खुद को लोक कवि और लोक गायिका कहती हूं। मेरा यह फर्ज है कि मैं, जनता की आवाज बुलंद करूं। किसी पक्ष या विपक्ष की बात न करूं। कोई जीते या हारे उससे मुझे क्या मतलब है ? सत्ता में जो है सवाल उससे ही होगा। मेरा काम है, जनता की आवाज बुलंद करना।

लोक कवि और लोक गायिका नेहा का आएगा अब दूसरा गाना : यूपी के लिए मेरा दूसरा गाना ‘का बा…’ का पार्ट-2 जल्द ही आएगा। ‘राम राज का झांकी बा, काशी-मथुरा बाकी बा’ पर उन्होंने कहा कि- कोई कहता है कि मैं राम को ला दूंगा। कोई कहता है कि मैं कृष्ण को ला दूंगा। ऐसा कहने वाले राम और कृष्ण को लेकर क्या आएंगे ? राम-कृष्ण तो उनको लेकर आए हैं। धर्म की राजनीति छोड़कर इन लोगों को इंसानियत के लिए जीना चाहिए। इनकी राजनीति इतनी गंदी हो चुकी है कि यह राम और कृष्ण को भी लड़वा देंगे।

सांसद रवि किशन ने कहा मैं पेड कलाकार हूं। उनका काम कहना है और वह कहते रहें। यूपी में फिल्म सिटी बनने की बात पर उन्होंने कहा कि इससे उन कलाकारों को फायदा होगा जो अपना घर और प्रदेश छोड़कर मुंबई जाते हैं। उनके जीवन में कैरियर बनाने के नाम पर संघर्ष चलता रहता है। मनोज वाजपेयी ने ‘बंबई में का बा…’ गाया था, वह बस एक गाना नहीं है। बल्कि वह संघर्ष बयान करता है, कलाकारों का…।

वाराणसी में विकास के सवाल पर नेहा ने कहा कि यहां बदलाव हुआ है। मैं हमेशा यह बात कहती हूं कि कोई भी सरकार न पूरी तरह से फेल होती है और न पूरी तरह से पास। उन्होंने कहा कि आज गंगा में क्रूज चल रहा है। कोरोना काल में इसी गंगा में लाशें भी बहती थीं। उन्हें पक्षी और जानवर नोचते रहते थे। हाथरस में दरिंदगी और हमीरपुर में हैवानियत की बात झूठी तो नहीं है। जिसे पूरी दुनियां ने देखा है, आखिर उस सच को स्वीकारने में क्या हर्ज है ? जनता की प्रतिक्रिया पर राजनीतिक दलों को चिढ़ना नहीं चाहिए। उसे स्वीकार कर कमियों को दूर करने के लिए काम करना चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000