दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दो लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ता मौके पर

लावारिस बैग मिलने से सुरक्षा एजेंसियों को होना पड़ता हैरान, कभी ट्रेन में तो कभी बस में तो कभी भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में मिलती है लावारिस बैग। क्या यह अराजकतत्वों की चाल तो नहीं 

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में पुलिस को दो लावारिस बैग मिले हैं। पुलिस बैग की जांच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जहां बैग मिले हैं, पुलिस ने उस इलाके को सील कर दिया है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। बैग में क्या है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप का कहना है पुलिस को कुछ देर पहले ही लावारिस बैग मिलने की सूचना मिली है, जांच की जा रही है उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इससे पहले 14 जनवरी को गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिश बैग मिला था। इस बैग में बम मिला था। इसके बाद पुलिस ने फूल मंडी को खाली कर दिया था। बम को एक गड्डे में रखकर ब्लास्ट करा दिया गया था।

बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह या उससे पूर्व राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी बड़े हमले की फिराक में है। आईबी के इस अलर्ट पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है। अलर्ट में कहा गया है कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) हमले की साजिश रच रहा है। आतंकी ड्रोन या अन्य तरीके से हमला कर सकते हैं। पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सभी 15 जिलों की पुलिस के अलावा स्पेशल सेल, स्पेशल ब्रांच, स्वाट टीम आदि की यूनिटों को सुरक्षा व्यवस्था में लगा दिया है। गृह और रक्षा मंत्रलय की देखरेख में सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। नौ पेज के अलर्ट में आईबी ने दिल्ली पुलिस को आतंकी हमले की आशंका जताते हुए पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए कहा है। सभी थाना पुलिस को अपने-अपने इलाके में चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पैनी नजर रखें। आतंकियों का निशाना गणतंत्र दिवस परेड भी हो सकता है। ऐसे में सभी केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000