यूपी पुलिस का एक्शन जारी : मुठभेड़ में धरे गए 2 शातिर बदमाश, 1 बदमाश के पैर में लगी गोली

गोंडा: नवाबगंज के परसापुर के पास शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाश अंकित सिंह के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी शिवम यादव को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने तीन दिन पहले थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ छिनैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात बाइक सवार दोनों बदमाशों को पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंकित सिंह घायल हो गया और शिवम यादव पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों अपराधी जिले के अलग-अलग थानों में हुई पांच छिनैती की घटनाओं में शामिल रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से पांच छीने और चोरी किए मोबाइल फोन, एक चोरी की बाइक, 20 हजार रुपये नकद और एक तमंचा बरामद हुआ। दोनों आरोपी करनैलगंज क्षेत्र के निवासी हैं।

नवाबगंज थाना क्षेत्र में 9 सितम्बर को एक ही दिन में दो छिनैती की वारदातें हुई थीं। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी थी लेकिन उस समय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और मामला दबा दिया गया था। दुल्लापुर पांडे पुरवा की ममता पत्नी दुर्गेश नवाबगंज के एक प्राइवेट स्कूल से पढ़ाकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। करीब 1:15 बजे नवाबगंज–अयोध्या मार्ग पर ललित तिवारी के घर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया, जिसमें 600 रुपये और मोबाइल था।

मौके पर मौजूद युवक विशाल ने पीछा किया लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव के रायकृष्ण पांडे की पत्नी कुसुम पांडे दवा कराने दिल्ली जा रही थीं। दोपहर करीब 3 बजे कटी तिराहे के पास सोती पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया, जिसमें 9,000 रुपये नकद, दवाइयों का पर्चा और जरूरी दवाएं थीं। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश गोंडा से अयोध्या जाने वाले हाइवे से निकल रहे हैं।

पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए बाइक सवार बदमाशों को शूटिंग रेंज के पास घेर लिया। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अंकित सिंह नाम के बदमाश को गोली लगी है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथी शिवम यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000