पत्नी का सिर किया गंजा, पेट्रोल से जलाने की कोशिश… फिर भी पुलिस से पीड़िता बोली- पति को छोड़ दीजिए सर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पिटाई करने के बाद उस्तरे से उसे गंजा कर दिया। व्यक्ति ने पत्नी के साथ ऐसा अवैध संबंध के शक में किया। पूरा मामला जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति की गिरफ्तारी कर ली, लेकिन फिर पत्नी ही पति को बचाने भी आ गई। पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है। पीड़िता कस्बा बढ़ापुर की रहने वाली है। उसकी शादी नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से 12 साल पहले हुई थी। पिछले कुछ समय से दंपत्ति में विवाद चल रहा था।

महिला ने पति पर लगाया ये आरोप

महिला के मोबाइल फोन पर बुधवार रात एक काल आई। फिर महिला फोन पर बात करने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि इस पर उसके पति ने उसको पीटा। साथ ही उसको जलाने की कोशिश की। इस दौरान उसने उसको उस्तरे से गंजा भी कर दिया। इस पूरे मामले की नगीना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी दी।

पुलिस ने मामले में क्या बतया?

सीओ ने बताया कि नगीना देहात के एक गांव में तीन बच्चों की मां पर उसके पति ने प्रेम संबंध का शक जताते हुए उससे मारपीट की। उस्तरे से उसको गंजा किया। पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की तो परिवार वालों से उसे बचा लिया। महिला ने गुरुवार को पति के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। फिर शुक्रवार को महिला ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति का शांति भंग के मामले में चालान कर दिया और उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की अदालत से उसको जमानत प्राप्त हो गई और रिहा हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000